फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The shops built on the disputed land of Kamaldas Kutiya

Haridwar News: कमलदास कुटिया के पास बनीं अवैध दुकानंे सील

Thu, 29 May 2025 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The shops built on the disputed land of Kamaldas Kutiya
उत्तरी हरिद्वार में कमलदास कुटिया की विवादित भूमि पर बनाई गई दुकानों को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने सील कर दिया है। साथ ही सील से छेड़छाड़ की शिकायतें मिलने पर उपाध्यक्ष ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एचआरडीए की कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन




उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला में कमलदास कुटिया के नाम से धार्मिक संपत्ति है। यहां मंदिर और गौशाला आदि बने हुए हैं। मामले में मुख्यमंत्री को एक सेवक की तरफ से शिकायत भेजते हुए बताया गया था कि कुछ कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर भू-माफिया ने कुछ हिस्से को तोड़कर दुकानें बना दी हैं और उन्हें बेचने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी शिकायत मिलते ही एचआरडीए के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद एचआरडीए की टीम ने दुकानों को सील कर दिया।
विज्ञापन


एचआरडीए टीम को चकमा देने के लिए सील से छेड़खानी का प्रयास किया गया, जिसके बाद टीम ने अवैध निर्माणकर्ताओं को कड़ी फटकार लगाई। वहीं, एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह का कहना है कि नियमों के विरुद्ध निर्माण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed