फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The selection trials for the players will be held from 15th, 16th and 21st to 25th

Haridwar News: खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 15, 16 और 21 से 25 तक होंगे

Sun, 13 Apr 2025 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The selection trials for the players will be held from 15th, 16th and 21st to 25th
हरिद्वार। खेल विभाग की ओर से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत 14 से 23 वर्ष तक आयु के बालक एवं बालिकाओं के लिए चयन ट्रायल किया गया। सभी विकास खंडों में निर्धारित स्थान पर चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। वहीं, कई जगहों पर अन्य तिथियों में ट्रायल होगा। नगर पालिका स्तर पर चयन प्रक्रिया शिवालिक नगर के चयन ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद, लक्सर के चयन ट्रायल केवी कॉलेज लक्सर, नारसन में राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज में 15 से 16 अप्रैल तक होंगे। नगर निगम स्तर पर चयन 15 व 16 अप्रैल को हरिद्वार नगर निगम चयन गुरुकुल कांगड़ी विवि, रुड़की नगर निगम के चयन कोर कॉलेज में होंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत आठ से 14 वर्ष तक आयु के बालक व बालिकाओं के विकास खंड स्तरीय चयन ट्रायल बहादराबाद के स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद, विकासखंड रुड़की का चयन कोर कॉलेज, विकाखण्ड खानपुर के चयन स्व. राजेश पायलेट स्टेडियम खानपुर, लक्सर के चयन केवी इंटर कॉलेज लक्सर, नारसन के चयन राजा महेन्द्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज नारसन, विकासखण्ड भगवानपुर के चयन अचीवर्स एकेडमी करौंदी में 21 से 23 अप्रैल तक किए जाएंगे। नगर पालिका के चयन ट्रायल्स 24 व 25 अप्रैल को स्पोर्टस स्टेडियम रोशनाबाद, नगर पालिका नारसन के चयन राजा महेन्द्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज नारसन, नगर निगम हरिद्वार के चयन ट्रायल 24 एवं 25 अप्रैल को गुरुकुल कांगड़ी विवि और नगर निगम रुड़की के चयन कोर कॉलेज में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed