फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The school principal is responsible to the full

स्कूल के प्रति पूर्ण जिम्मेदार है प्रधानाचार्य

Sat, 21 Nov 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 21 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक डा. आरके उनियाल ने शनिवार को जिले के सभी शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाचार्यों की बैठक ली। जिसमें विद्यालय में बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार करने के लिए प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश दिए गए। प्रधानाचार्यों ने भी एडी के समक्ष व्यवहारिक समस्याएं रखी। जिसके निस्तारण के लिए एडी डा. उनियाल ने आश्वासन दिया।

विज्ञापन

बीएसएम इंटर कालेज के सभागार में आयोजित बैठक विद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व राज्यमंत्री मनोहर लाल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उन्होंने कहा कि यदि सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें तो बेहतर परिणाम खुद ब खुद सामने आ जाएंगे। एडी डा. आरके उनियाल ने कहा कि प्रधानाचार्य विद्यालय में बेहद महत्वपूर्ण पद है। विद्यालय के सभी कार्यों के प्रति प्रधानाचार्य ही उत्तरदायी है। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य को चाहिए कि वह सभी कक्षाओं के छात्रों और शिक्षकों पर ध्यान विशेष नजर रखे। परीक्षा परिणाम यदि अच्छा नहीं आ रहा है तो उसका अर्थ है कि किसी ने किसी स्तर पर लापरवाही हो रही है, तो उसे दूर करे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने प्रधानाचार्यों के समक्ष आने वाली कुछ व्यवहारिक दिक्कतों के बारे में बताया। साथ ही सुझाव भी दिए। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय नोडियाल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक पुष्पारानी वर्मा, सीईओ पौड़ी मदन सिंह रावत, सीईओ टिहरी दिनेश चंद गौड़, सीईओ देहरादून सीएन काला, सीईओ रुद्रप्रयाग सुभाष भट्ट, डीईओ टिहरी ब्रह्मपाल सिंह सैनी, डीईओ चमोली आशुतोष भंडारी, सीईओ चमोली हरिश चंद्र रावत, डीईओ पौड़ी हरिराम यादव, डीईओ रुद्रप्रयाग एलएस दानू, विधि अधिकारी गढ़वाल मंडल जीवी अवस्थी, सीईओ उत्तरकाशी प्रतिनिधि अनिल कुमार, बीईओ अजय चौधरी, दिनेश चंद डिमरी, नरेश शर्मा, प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह, आरपी अग्रवाल, शाने करीम सिद्दीकी, अर्पणा जिंदल, रेणु सक्सेना, जेएस नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed