{"_id":"65ee1969c50138b991036df7","slug":"the-sacred-month-of-ramadan-the-month-of-blessings-haridwar-news-c-5-1-drn1030-368402-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मुकद्दस माह-ए-रमजान का आगाज कल से, आज से होंगी तरावीह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मुकद्दस माह-ए-रमजान का आगाज कल से, आज से होंगी तरावीह
विज्ञापन
I- मस्जिदों में की गई साफ-सफाई, सेवईयों की दुकानें सजीं
I
I
I
I- चांद नजर आने पर सोमवार से शुरू होगी तरावीह की नमाजI
रहमतों, नेमतों, अजमतों का महीना मुकद्दस माह-ए-रमजान का आगाज मंगलवार से होगा। रविवार को चांद नजर नहीं आने पर अब सोमवार को रमजान का चांद नजर आएगा और मंगलवार को पहला रोजा रखा जाएगा। सोमवार से तरावीह की नमाज शुरू होगी।
मस्जिदों में साफ-सफाई से लेकर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। साथ ही शहर और देहात क्षेत्रों में सेवईयां, फेरनी की दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं। रमजान में एक महीने तक रोजे रखने के बाद ईद-उल फितर का त्योहार मनाया जाता है। इस साल रमजान की शुरुआत मंगलवार से हो रही है। घरों से लेकर इबादतगाहों में रमजान की आमद को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। पहले रविवार को चांद नजर आने पर सोमवार से पहला रोजा होने की उम्मीद जताई जा रही थीं, लेकिन चांद नजर नहीं आया। अब सोमवार को चांद दिखने पर मंगलवार को पहला रोजा रखा जाएगा। सोमवार की रात से मस्जिदों में विशेष नमाज (तरावीह) की शुरुआत हो जाएगी। मस्जिदों में दो शिफ्टों में तरावीह होगी।
मौलाना इकबाल और मौलाना वसीम अहमद ने बताया कि पाक मुकद्दस माह-ए-रमजान बरकतों का महीना है। इस महीने में रोजदारों पर अल्लाह की रहमत बरसती है। ईदगाह कमेटी के सदर हाजी इरफान अंसारी ने बताया कि शहर की मस्जिदों में तरावीह की तैयारियां कर ली गई हैं।