फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   the present century yoga culture

मौजूदा सदी योग संस्कृति की : बाबा रामदेव

Mon, 15 May 2017 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Mon, 15 May 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने के लिए देश के प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति को योग अभियान से जोड़ना होगा।  उन्होंने कहा कि योग, आयुर्वेद एवं वैदिक संस्कृति हमारा मूल आधार है। उन्होंने 21 जून के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


बाबा रामदेव सोमवार को पतंजलि योगपीठ में वल रहे पांच दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में देश- विदेश से भाग ले रहे योगाचार्यों को संबोधित कर रहे थे। बाबा रामदेव ने बताया  कि 18 से 21 जून तक पतंजलि इस बार का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह अहमदाबाद में मनाएगा। इस दौरान योग चिकित्सा-योगविज्ञान नाम से चलने वाले इस शिविर की सफलता के लिए पूरे गुजरात में प्रत्येक मोहल्ला, गांव, तहसील स्तर पर पहले से ही योग कक्षाएं चलाकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जाएगा। बाबा रामदेव  ने कहा  देश के प्रत्येक गांव-गांव में जाकर पांच हजार योग कक्षाएं पतंजलि के कार्यकर्ता लगाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने शिविरार्थियों को देशवासियों को योगाभ्यास से जोड़कर योगी, निरोगी और सहयोगी बनाने पर बल दिया। कहा कि  पतंजलि का 100 प्रतिशत लाभ एजूकेशन, आयुर्वेदिक रिसर्च और गो अनुसंधान के साथ-साथ देश के शहीदों के बच्चों की शिक्षा के लिए लगाया जाएगा, इस प्रकार भविष्य में पतंजलि एक लाख करोड़ की चैरिटी करने का लक्ष्य निर्धरित कर रहा है। बाबा  रामदेव ने बताया कि हम स्वभाव, संस्कार एवं खून से  योगी हैं। हम योगी ऋषि-ऋषिकाओं की संतानें होने के कारण हमारा जीवन भी योगी जैसा होना चाहिए। चूंकि 21वीं सदी योगसंस्कृति की सदी है। इस दौरान योग की कई विधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed