फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The picture of health services will change: Rajesh Gupta

स्वास्थ्य सेवाओं की बदलेगी तस्वीर: राजेश गुप्ता

Mon, 25 Oct 2021 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
The picture of health services will change: Rajesh Gupta
जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन से देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदेगी। राजेश गुप्ता समेत हरिद्वार के कई लोग पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना के वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े थे। 64000 करोड़ रुपये की योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से राष्ट्र को समर्पित किया। इस कार्यक्रम में देश से चिकित्साधिकारी वर्चुअल जुड़े रहे।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि देश के स्वास्थ्य सेवा तंत्र को ताकत देने और भविष्य में महामारियों से बचाव में योजना कारगर सिद्ध होगी। भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने का कार्य किया जा रहा है। 64000 करोड़ रुपये के पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना से गांव और ब्लॉक स्तर तक हेल्थ सिस्टम में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता आएगी।
विज्ञापन

पार्षद विनित जौली ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ने से गरीब का बच्चा भी डॉक्टर बन सकेगा। उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य को योजना का लाभ मिलेगा। डॉ. हितेंद्र जंगपागी, डॉ. चंदन मिश्रा, डॉ. राम प्रकाश, डॉ. शाशिकांत, डॉ. उषा बिष्ट और डॉ. एसके सोनी भी वर्चुअल कार्यक्रम में सहभागी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed