{"_id":"570d418b4f1c1b1f104a6abd","slug":"the-performance-against-chidananda-young-priests","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिदानंद के खिलाफ युवा पुरोहितों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिदानंद के खिलाफ युवा पुरोहितों ने किया प्रदर्शन
hridwar uttrakhanda india
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
चिदानंद पर भड़के युवा पुरोहित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की पत्नी स्व. कमला आडवाणी की अस्थियां ऋषिकेश ले जाने के खिलाफ अखिल भारतीय युवा तीर्थ पुरोहित महासभा ने हरकी पैड़ी पर स्वामी चिदानंद मुनि के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि वे लगातार हरकी पैड़ी और गंगा की मर्यादा तारतार कर रहे है। उधर, अखिल भारती वंशावली संरक्षण एवं संवर्द्धन संस्थान ने चिदानंद की भर्त्सना की है। मौके पर विरोध न करने के लिए गंगा सभा के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उज्ज्वल पंडित के नेतृत्व में युवा पुरोहित चिदानंद के विरुद्घ नारेबाजी करते हुए हरकी पैड़ी पहुंचे। महामंत्री सुमित श्रीकुंज ने कहा कि भगवाधारी धर्माचार्य मर्यादा तोड़ रहे हैं। 2012 में चिदानंद ने सौगंध ली थी कि वे हरिद्वार वासियों की आस्था को आहत नहीं करेंगे। वह शपथ झूठी साबित हुई। अभिषेक वशिष्ठ ने कहा कि हरिद्वार आगमन पर चिदानंद का विरोध किया जाएगा। शैलेष गौतम ने कहा कि हरिद्वार के संत समाज को भी मर्यादाएं तोड़ने वाले चिदानंद को अपने कार्यक्रमों में नहीं बुलाना चाहिए। अंकुर पालीवाल, अनिमेष शिवपुरी, प्रवीण शर्मा, डा. सिद्घार्थ चक्रपाणी, पंकज अधिकारी, प्रवीण मिश्रा आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
अखिल भारतीय वंशावली संरक्षण संस्थान के प्रदेेश अध्यक्ष सुनील सेठ ने कहा कि गंगा सभा के तीनों पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह काम हुआ। जिम्मेदार पदाधिकारियों का दायित्व था कि वे चिदानंद मुनि को ऐसा करने से रोकते। हरकी पैड़ी पर अनादि काल से अस्थि विसर्जन होता आया है। ऋषिकेश में अस्थियां ले जाना शास्त्र विरुद्घ है। उन्होंने मुनि चिदानंद से आग्रह किया कि वे भविष्य में हरकी पैड़ी की मर्यादा से खिलवाड़ न करें।
विज्ञापन