{"_id":"571fb5004f1c1bf631a91943","slug":"the-penalty-imposed-on-the-owner-of-the-lease-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टा मालिक पर लगाया चार करोड़ का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टा मालिक पर लगाया चार करोड़ का जुर्माना
hridwar uttrakhanda india
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। ग्राम रघुनाथपुर उर्फ बालावाली में खनन पट्टा मालिक पर जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने मंगलवार की रात को करीब 4 करोड़ रुपये की रिकवरी और जुर्माना किया है। पट्टा मालिक पर रवन्ने में हेराफेरी कर राजस्व की चोरी करने का आरोप है।
विज्ञापन
पिछले दिनों मिली एक शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त अभिषेक त्रिपाठी को जांच सौंपी थी। उन्होंने अपनी जांच में पाया था कि पट्टा मालिक ने जो खनन सामग्री बेची है उसमें रवन्ने में ग्राहक को दी गई प्रतिलिपि में ज्यादा सामग्री अंकित की गई थी, जबकि सरकारी खाते में जमा की जाने वाली प्रतिलिपि में बहुत कम सामग्री अंकित की गई थी। इस आधार पर 25 से भी ज्यादा पुरानी रवन्ना बुकों का भी आकलन किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि एडीएम की रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार की रात को पट्टा मालिक ओमपाल सिंह आदि पर 3 करोड़ 96 लाख से ज्यादा की रिकवरी निकाली गई है। साथ ही अनियमितता करने पर दो लाख का जुर्माना लगाया गया है। वहीं पट्टे को निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन