फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The national president was overwhelmed with a grand welcome

भव्य स्वागत से गदगद हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष

Fri, 04 Dec 2020 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
The national president was overwhelmed with a grand welcome
हरिद्वार के भल्ला स्टेडियम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुष्प वर्षा व गुब्बारे ? - फोटो : HARIDWAR
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के कार्यकर्ताओं के स्वागत और उत्साह से गदगद नजर आए। कार्यकर्ता सुबह से ही उनके स्वागत के लिए भल्ला कॉलेज स्टेडियम में जुटना शुरू हो गए थे। लंबे इंतजार के बाद भी कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ और राष्ट्रीय अध्यक्ष का जमकर स्वागत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से ही भल्ला कॉलेज ग्राउंड पहुंचने लगे थे। दोपहर बाद 3.10 पर जेपी नड्डा का हेलीकॉप्टर भल्ला कॉलेज के हेलीपैड पर उतरा तो पूरा स्टेडियम जय श्रीराम, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और जेपी नड्डा जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने गुलाब के फूलों से पुष्पवर्षा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी उत्तराखंड रेखा वर्मा, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और कार्यक्रम संयोजक विनय रोहिला, जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, सभी विधायकों और दर्जाधारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन

जेपी नड्डा सबसे पहले 3.20 बजे भल्ला कॉलेज स्टेडियम से डामकोठी पहुंचे। यहां भी उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इसके बाद वह शांतिकुंज के निकले। करीब चार बजे तक जेपी नड्डा शांतिकुंज में रहे। इस दौरान उन्होंने शांतिकुंज से जुड़े अपने अनुभवों को स्वागत मंच पर साझा किया। शांतिकुंज के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उनके आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां से वे सीधा पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी पहुंचे। यहां संतों ने उनका अभिनंदन किया। उन्होंने अखाड़े में पूजा अर्चना के उपरांत संतों के साथ विचार विमर्श किया। शाम को 5.10 पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अपनी पत्नी मल्लिका नड्डा के साथ गंगा आरती में शामिल हुए। उन्होंने मां गंगा का पूजन किया। शाम 5.50 पर वे हरकी पैड़ी से पतंजलि योगपीठ पहुंचे। पंतजलि में उन्होंने योग गुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से भेंट की। पंतजलि योगपीठ से वे करीब 7.45 पर कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में गए। आश्रम में उन्होंने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वे हरिहर आश्रम में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से मिले। उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर से कई विषयों पर चर्चा की। आखिर में पारिवारिक मित्र और दर्जाधारी राज्यमंत्री संजय सहगल के आवास पर भोजन के बाद वे ऋषिकेश रोड स्थित होटल गोडविन में रात्रि विश्राम के लिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
जोश के आगे नहीं दिखा कोरोना का खौफ
हरिद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के धर्मनगरी पहुंचने पर उनके स्वागत व एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ता बेताब दिखे। हर जगह उनके साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम रहा। अधिकतर कार्यकर्ता मास्क पहने तो नजर आए, लेकिन शारीरिक दूरी का नियम भूल गए।

-------
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का धर्मनगरी में कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मां गंगा और संतों के आशीर्वाद के साथ अपनी यात्रा शुरू की है। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश रहा। धर्मनगरी से यात्रा की शुरुआत करने के बाद शनिवार को देहरादून पहुंचेंगे।
- बंशीधर भगत, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed