फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The municipality claims the area will be dark and litter-free in a year

पालिका का दावा एक साल में अंधेरे और कूड़े से मुक्त होगा क्षेत्र

Tue, 31 Dec 2019 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
The municipality claims the area will be dark and litter-free in a year
शिवालिक नगर पालिका की बोर्ड बैठक में मौजूद सभासद और शिवालिक नगर पालिका के चेयरमैन राजीव शर्मा सा? - फोटो : HARIDWAR
शिवालिक नगर नगरपालिका की बोर्ड बैठक में विकास के कई प्रस्ताव पारित किए गए। इस दौरान तय किया गया कि आने वाले साल के अंत तक पूरे नगरपालिका क्षेत्र को कूड़ा और अंधेरे से मुक्त बना दिया जाएगा। इस पहल में निजी और स्वयंसेवी संगठनों से भी सहयोग की अपील की गई है। पूरे नगरपालिका क्षेत्र को कुंभ मेला क्षेत्र में शामिल कर यहां हरिद्वार की तरह ही विकास कार्य कराने की मांग कुंभ मेला प्रशासन से की गई। सोमवार को पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विकास के कई और प्रस्ताव भी पारित हुए। इस मौके पर नगरपालिका का नया कार्यालय शिवालिक नगर में डिस्प्ले सेंटर की जमीन पर बनवाने की इच्छा कई पार्षदों ने व्यक्त की। इस पर पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि यह संपत्ति उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की है। जब तक इस संपत्ति को स्थानांतरित नहंीं किया जाता तब तक यह संभव नहीं है। प्रयास जरूर किए जाएंगे।
विज्ञापन

हैंडओवर का प्रस्ताव हुआ पारित
बैठक में शिवालिक नगर समेत समूचे पालिका क्षेत्र में स्थित सामुदायिक केंद्रों और टीएचडीसी की संपत्तियों को पालिका को हैंडओवर करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। साथ ही नवोदय नगर स्थित सामुदायिक केंद्र को जल्द ही पालिका के कब्जे में लेने का निर्णय लिया गया। विकास के सभी मुद्दों पर सारे पार्षद एक मत दिखे। अधिकारी बलविंद्र सिंह के संचालन में हुई बैठक में अशोक मेहता, पंकज चौहान, हरिओम चौहान, अजय मलिक, सुमन देवी, मोनिका शर्मा, संजय कुमार, बबीता देवी, अंकुर यादव, राधेश्याम कुशवाहा, सिंहपाल सिंह सैनी समेत कई सभासद शामिल रहे।
विज्ञापन

विकास मेें सहयोग करेंगे विधायक
सोमवार को हुई शिवालिकनगर पालिका की बैठक की खास बात यह रही कि इस बैठक में नामित सदस्य होने के नाते रानीपुर के विधायक आदेश चौहान भी शामिल हुए। उन्होंने शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी से एकजुट होकर काम करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वह पालिका क्षेत्र के समग्र विकास के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
बसपा चौक का नाम होगा अटल चौक
बोर्ड बैठक में शिवालिक नगर स्थित बसपा कार्यालय के पास के चौक को अटल चौक और उसके पास अटल वाटिका विकसित करने का निर्णय लिया गया। अभी बसपा कार्यालय के पास होने के चलते इस चौक को बसपा चौक के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed