{"_id":"614f6d528ebc3e038718163f","slug":"the-more-you-export-the-stronger-the-economy-will-be-pandey-haridwar-news-drn3915405155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितना ज्यादा करेंगे निर्यात उतनी सुदृढ़ होगी अर्थ व्यवस्था: पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जितना ज्यादा करेंगे निर्यात उतनी सुदृढ़ होगी अर्थ व्यवस्था: पांडेय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत वाणिज्य विभाग भारत सरकार की ओर से 20 से 26 सितंबर तक ‘वाणिज्यिक सप्ताह’ मनाया जा रहा है। शनिवार को आर्थिक विकास, निर्यात एवं उसकी संभावनाओं पर आधारित मेगा एक्सपोटर्स कॉनक्लेव का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों के विकास से ही रोजगार के अवसर बढ़ते हैं। उद्यमी जितना ज्यादा निर्यात करेंगे, उतनी ज्यादा अर्थ व्यवस्था सुदृढ़ होगी। अर्थ व्यवस्था मजबूत होने का लाभ समाज के हर वर्ग को मिलेगा। उन्होंने औद्योगिक संस्थानों से अपने उत्पाद की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि उत्पाद अच्छी क्वालिटी का होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजार मिलेगा। उत्पाद अपनी पहचान बनाएगा। विनय शंकर पांडेय ने कहा कि सरकार औद्योगिक संस्थानों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। जिलास्तर औद्योगिक संस्थानों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक पल्लवी गुप्ता से जिला स्तरीय बैठक कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एक्सपोटर्स द्वारा लगाई उत्पाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान फार्मासिटिकल एक्सपर्ट प्रोमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया के निदेशक मुरली कृष्णा, सहायक निदेशक डीजीएफटी चमन लाल, डायरेक्टर जनरल एसईपीसी अभय शर्मा, डिप्टी डायरेक्टर एफआईईओ वीके शर्मा, राजीव संतोकी, मुक्ता मलिक, हरेंद्र गर्ग, अजय जैन, विकास गर्ग, रमाकांत आदि मौजूद रहे। संचालन संजय बनर्जी ने किया।
विज्ञापन
---------------------
80 पार्क पार्क विकसित कर रहा एचआरडीए
जिलाधिकारी ने कहा कि हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण जनपद में 80 पार्कों को विकसित करने जा रहा है। व्यक्ति एवं संस्थाओं को पार्कों की रखरखाव की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। अभी तक प्राधिकरण को 44 आवेदन प्राप्त भी हो चुके हैं।
------------------
हरिद्वार को एक्सपोर्ट हब बनाना उद्देश्य
जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक पल्लवी गुप्ता ने कहा कि जनपद को एक्सपोर्ट हब बनाना उद्देश्य है। सरकार की ओर देश के 100 जिलों को इस तरह के कार्यक्रम के लिए चयनित किया है। हरिद्वार भी इसमें शामिल है। महाप्रबंधक ने कहा कि हरिद्वार से विशेष रूप से फार्मा, इलेक्ट्रिक सामान, कॉस्मेटिक्स, इलेक्ट्रोनिक सामानों आदि का निर्यात किया जा रहा है। जल्द ही उत्तराखंड की निर्यात पॉलिसी भी आने वाली है।