फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The market sold well polythene

बाजार में खूब बिकी पालिथीन

Tue, 02 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 02 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। शहर में पालिथीन पर पाबंदी का कोई असर दिखने को नहीं मिला। हरकी पैड़ी सहित सभी प्रमुख बाजारों में अन्य दिनों की तरफ पालिथीन बैग और प्लास्टिक के कैन की बिक्री होती रही। प्रशासन ने सभी पांच सेक्टरों में छापे मारकर पालिथीन और प्लास्टिक के अन्य उत्पाद जब्त किए। दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया। कनखल में व्यापारियों ने विरोध करते हुए अभी ओर जागरूकता लाने की मांग उठाई।

विज्ञापन

गौरतबल है कि एनजीटी की ओर से हरिद्वार में प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने के आदेश दिए गए है। कई बार एनजीटी के लोकल कोर्ट कमिश्नर सारिक जैदी हरिद्वार आकर यहां एनजीटी के नियमों की जानकारी और प्रशासन के कार्य प्रणाली का जायजा भी ले चुके है। एनजीटी के दबाव के चलते प्रशासन ने एक फरवरी से हरिद्वार में पालिथीन प्रतिबंधित करने की घोषणा की थी। एक पखवाड़े से इस बारे में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा था लेकिन विभिन्न क्षेत्रों में पालिथीन और प्लास्टिक की बिक्री होती रही। दोपहर बाद प्रशासन की ओर से मुख्य नगर अधिकारी विप्रा त्रिवेदी और नगर मजिस्ट्रेट जयभारत सिंह के नेतृत्व में पांच सेक्टरों मायापुर, कनखल, ज्वालापुर, भेल व उत्तरी हरिद्वार में छापे मारे। इस दौरान कई जगह से पालिथीन के बैग, प्लास्टिक के गिलास व प्लास्टिक के अन्य सामान जब्त किया गया। देर शाम तक यह अभियान जारी रहा।
विज्ञापन

अभियान का नेतृत्व कर रही एमएनए ने बताया कि मायापुर क्षेत्र में प्रंदह व्यापारियों का पालिथीन बेचने पर चालान किया गया है। यहां से 96 सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया। कनखल में सात चालान करते हुए 1400 रुपये, हरिद्वार में आठ चालान करते हुए आठ सौ रुपये और ज्वालापुर में दो चालान करते हुए पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूला। भारी संख्या में प्लास्टिक जब्त की गई है। कनखल में सिंहद्वार से लेकर कृष्णानगर तक चलाए गए अभियान के तहत कृष्णानगर में व्यापारियों ने प्रशासन की टीम का विरोध किया। व्यापारियों का कहना था कि अभी प्रशासन को जुर्माने की कार्रवाई नहीं करनी चाहिए अभी और जागरूकता लाए जाने की जरूरत है। व्यापारी नेता गिरिश नासवा, भोला सहगल, संजय नासवा, लक्की सचदेवा, भोला सचदेवा, रजत गंभीर आदि ने जुर्माना लगाने का विरोध किया। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सकारात्मक रहेगा परिणाम: डीएम
हरिद्वार। जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने कहा कि प्रशासन ने सोमवार को  पालिथीन प्रतिबंधित कर पहल की है। आज शुरुआत है कल इसका सकारात्मक परिणाम भी आएगा। उन्होंने व्यापारियों और जनता से इस अभियान में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मां गंगा की स्वच्छता और जनता के हित में इस अहम अभियान में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मकसद प्रताड़ित करना नहीं है, लोगों को जागरूक करने के साथ साथ जुर्माने की कार्रवाई भी लगातार जारी रहेगी। अब आम आदमी पर नहीं बल्कि बड़े पालिथीन के बड़े व्यापारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed