{"_id":"5796567c4f1c1b697d21e3ea","slug":"the-man-and-woman-standing-with-smack","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक के साथ धरा युवक और युवती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मैक के साथ धरा युवक और युवती
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Mon, 25 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। जीआरपी ने एक युवक और एक युवती को बीस हजार की स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। युवती देहरादून और युवक चमोली जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष जीआरपी दिनेश कुमार ने सूचना मिलने पर टीम के साथ जाल बिछाकर रविवार शाम निर्मला छावनी रेलवे फाटक के पास दोनों को पकड़ लिया। थाने लाकर की गई पूछताछ में युवती ने अपना नाम जागृति पुत्री जगदीश निवासी गांव हंशूवाला डोईवाला देहरादून और युवक ने अपना नाम सुमित पुत्र गोविंद निवासी गांव मंदोली देवाल चमोली हाल निवासी पटेलनगर देहरादून बताया। थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपियों के कब्जे से पंद्रह ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युगल ने कबूला कि वह स्मैक बरेली से ला रहे थे। पूर्व में भी कई बार बरेली, मुरादाबाद से स्मैक ला चुके हैं। एसी कोच में वह सफर करते है ताकि कोई उन पर शक न कर पाए।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि नेटवर्क में शामिल देहरादून के कुछ लोगों की मदद से स्मैक को छात्र-छात्राओं को अच्छे खासे दाम में बेच देते हैं। एसओ ने बताया कि युवक पेशे से चालक है और अपनी मां के साथ पटेलनगर में किराये पर रहता है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। देहरादून में सक्रिय लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रहे है।
विज्ञापन