{"_id":"5e3c5ac88ebc3ee5fa05cd26","slug":"the-main-accused-in-uploading-child-pornography-arrested-haridwar-news-drn3352722194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने का मुख्य आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने का मुख्य आरोपी दबोचा
Thu, 06 Feb 2020 11:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर फर्जी आईडी से चाइल्ड पोर्नोग्राफी में शामिल आरोपी को हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन दिन पहले इस संबंध में शहर कोतवाली में सप्तऋषि चौकी प्रभारी लखपत सिंह बुटोला की ओर से केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
इससे पहले केंद्र के नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल ने उत्तराखंड शासन को फेसबुक पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड होने की बाबत पत्र भेजा था, जिसकी जांच एसटीएफ ने की थी। सामने आया था कि तस्वीरें अखिल राठौर नाम के शख्स की फेसबुक आईडी से अपलोड की गईं थीं। आईपी एड्रेस सूर्यकांत शर्मा पुत्र विरेंद्र शर्मा निवासी रानीगली भूपतवाला की आईडी पर निकला।
विज्ञापन
विवेचना कर रहे शहर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि फेसबुक यूजर अखिल राठौर के नाम से फर्जी आईडी शिव प्रकाश पुत्र बिंदेश्वरी निवासी सप्त ऋषि आश्रम गोशाला चला रहा था। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बताया कि सूर्यकांत शर्मा की दुकान से सिमकार्ड लिए गए थे। अभी जांच जारी है।
विज्ञापन