फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar: Belda Case mahapanchayat to be held on July 27 has been postponed

Haridwar: बेलड़ा प्रकरण को लेकर 27 को होने वाली महापंचायत स्थगित, डीएम-एसएसपी से वार्ता के बाद लिया निर्णय

Wed, 26 Jul 2023 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 26 Jul 2023 04:55 PM IST
सार

बीते सप्ताह अनुसूचित जाति के सामाजिक संगठनों के महासंघ ने 27 जुलाई को महापंचायत बुलाने का ऐलान किया था। महापंचायत में हरिद्वार जनपद के साथ ही विभिन्न इलाकों से लोगों के पहुंचने का आह्वान किया गया था।

विज्ञापन
Haridwar: Belda Case mahapanchayat to be held on July 27 has been postponed
बेलड़ा प्रकरण को लेकर महापंचायत स्थगित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की के ग्राम बेलड़ा में अनुसूचित समाज के युवक की मौत को लेकर हुए बवाल के बाद 27 जुलाई को होने वाली महापंचायत को स्थगित कर दिया गया है। जिलाधिकारी और एसएसपी के साथ बैठक में घंटों चली वार्ता के बाद समाज के लोग मांगों पर सकारात्मक सहमति के बाद मान गए और महापंचायत को स्थगित कर दिया।

विज्ञापन


बीते सप्ताह अनुसूचित जाति के सामाजिक संगठनों के महासंघ ने 27 जुलाई को महापंचायत बुलाने का ऐलान किया था। महापंचायत में हरिद्वार जनपद के साथ ही विभिन्न इलाकों से लोगों के पहुंचने का आह्वान किया गया था। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन अधिकारियों के हाथ-पांव फूले थे। मंगलवार की देर शाम उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार एवं दलित संगठनों के प्रतनिधियों के साथ डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी अजय सिंह ने वार्ता की। घंटों वार्ता चलने के बाद संगठन की मांगों को लेकर सकारात्मक सहमति बनने पर महापंचायत को स्थगित करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन


डामकोठी में पत्रकारों को जानकारी देते आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई को लेकर शासन-प्रशासन की ओर से आश्वासन मिला है। सहमति के साथ महापंचायत को स्थगित कर दिया गया है। सामाजिक संगठनों के महासंघ के अध्यक्ष रूप सिंह दधैरा ने महापंचायत में शामिल होने आ रहे लोगों से वापस लौटने की अपील की। इस दौरान जगजीवन राम, तीरथ पाल रवि, मोदीमल, किशोर, चंद्रपाल, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, रुड़की जिलाध्यक्ष, शोभाराम प्रजापति सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed