{"_id":"682a290e9b50812ee80083cd","slug":"the-killers-were-not-sitting-in-the-e-rickshaw-as-passengers-haridwar-news-c-5-1-drn1068-693899-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कहीं सवारी बनकर तो ई-रिक्शा में नहीं बैठे थे हत्यारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कहीं सवारी बनकर तो ई-रिक्शा में नहीं बैठे थे हत्यारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। ई-रिक्शा चालक की निर्मम हत्या रंजिश की ओर इशारा कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे सवारी बनकर ई-रिक्शा में बैठे होंगे। ई-रिक्शा चालक के गले में बेल्ट बंधी मिली है। जिससे साफ लग रहा है कि बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की गई है। शव बेहद क्षत-विक्षत हालत में था।
पुलिस कयास लगा रही है कि हत्यारे सवारी बनकर ई-रिक्शा पर सवार हुए होंगे। सुनसान जगह पर पहुंचने पर उन्होंने पीछे से बेल्ट से ई-रिक्शा चला रहे मुन्ना का गला घोंट दिया होगा। बेल्ट मुन्ना के गले पर बंधी थी। वहीं, जिस निर्मम तरह से हत्या को अंजाम दिया गया है, उससे यह भी आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों की संख्या एक से अधिक होगी। पूरी योजना के साथ इस हत्या को अंजाम दिया है। शव से दुर्गंध न आए इसके लिए काली पन्नी में शव को लपेटा गया। बैटरी ई-रिक्शा से गायब मिली है, लेकिन हत्या को जिस तरह से अंजाम दिया गया है। उससे यह मामला बैटरी चोरी का नहीं लग रहा है। हालांकि पुलिस हत्या की जांच पड़ताल में जुटी है। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद