{"_id":"625321a0c53c0554ad236921","slug":"the-highway-will-smell-with-the-fragrance-of-flowers-haridwar-news-drn4087361187","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों की खुश्बू से महकेगा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों की खुश्बू से महकेगा हाईवे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतिकुंज से लेकर बहादराबाद तक हाईवे और शहर की अंदर की सड़कों के डिवाइडर पर फूल लगाए जाएंगे। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने हाईवे व शहर के अंदर डिवाइडरों पर खुशबूदार फूलों के पौधे लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। सप्ताभर के अंदर ये कार्य शुरू हो जाएगा। करीब 88 लाख की लागत से 9600 फूलों के गमले लगाए जाएंगे।
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की योजना के मुताबिक, शांतिकुंज से बहादराबाद तक करीब 20 किलोमीटर तक हाईवे और शहर के अंदर सड़क पर बने डिवाइडर फूलों के गमले लगाए जाएंगे। इससे भव्यता बढ़ने के साथ ही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी अच्छा संदेश मिलेगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। करीब सप्ताहभर के अंदर डिवाइडरों पर फूलों वाले पौधों सहित गमले लगाने का काम शुरू जाएगा। शांतिकुंज के पास हाईवे से शुरू होकर शहर के अंदर से शिवमूर्ति चौक से रेलवे रोड, देवपुरा चौक, रानीपुर मोड़ से आर्यनगर चौक और बहादराबाद तक हाईवे पर ये कार्य किया जाएगा। इन्हें लगाने के बाद देखरेख की जिम्मेदारी भी संस्था या किसी अन्य विभाग को सौंपी जाएगी।
एचआरडीए शहर को भव्य बनाने की दिशा में कई योजनाओं पर कार्य कर रहा है। हाईवे पर खुशबूदार फूलों वाले पौधे, गमले लगाने का कार्य जल्द शुरू होने वाला है। इसका टेंडर हो गया है।
विज्ञापन
- उत्तम सिंह चौहान, सचिव एचआरडीए