फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The highway is continuously sinking, questions on its quality

Haridwar News: लगातार धंस रहा हाईवे, गुणवत्ता पर सवाल

Sat, 09 Aug 2025 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The highway is continuously sinking, questions on its quality
बहादराबाद। हरिद्वार-रुड़की राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क धंसने की घटनाएं अब यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बनती जा रही हैं। बृहस्पतिवार देर शाम पतंजलि फ्लाईओवर पर अचानक सड़क धंस गई, जिसके कारण हाईवे पर यातायात रोकना पड़ा। इसके 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि शुक्रवार सुबह हाईवे के दूसरी ओर भी सड़क धंसने से एक बड़ा गड्ढा बन गया।
विज्ञापन

दोनों ओर गड्ढे बनने से फ्लाईओवर पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि सूचना मिलते ही सीओ ट्रैफिक, एनएचएआई के अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। यातायात पुलिस व चौकी शांतरशाह की टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को सर्विस लेन के रास्ते डायवर्ट किया, ताकि लंबा जाम न लगे।
विज्ञापन

वहीं स्थानीय निवासी तेज प्रताप सैनी ने बताया कि यह राजमार्ग करोड़ों रुपये की लागत से बना है, लेकिन इसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। थोड़ी सी बारिश में ही सड़क का धंस जाना निर्माण कार्य की मजबूती और निगरानी दोनों पर सवालिया निशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी का कटाव तेज हो गया, जिससे सड़क के नीचे की परत कमजोर पड़ गई और धंसाव हुआ। मिट्टी सूखने के बाद हाईवे के दोनों ओर मरम्मत कार्य कर जल्द ही सड़क को दुरुस्त कर यातायात बहाल किया जाएगा। -अतुल शर्मा, प्रबंधक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed