फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The head of the municipality informed the villagers about the schemes.

Haridwar News: पालिकाध्यक्ष ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

Mon, 09 Feb 2026 07:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
The head of the municipality informed the villagers about the schemes.
हरिद्वार। ग्राम औरंगाबाद में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीण रोजगार, आजीविका सशक्तिकरण व किसान-श्रमिक कल्याण को लेकर ग्रामीणों के साथ शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने संवाद किया। उन्हें वीबी-जीरामजी योजना के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि वीबी-जीरामजी अभियान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहा है। इस मिशन के माध्यम से आत्मनिर्भर ग्राम, समृद्ध किसान और सशक्त श्रमिक का संकल्प साकार हो रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधि निरंतर कार्य कर रहे है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी विकास का लाभ मिल सके। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बिंदर पाल, महामंत्री सौरभ चौहान, विजय चौहान, रवि सिंह, अरुण चौहान, दिशांत चौहान, शशांक चौहान, साधुराम पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed