{"_id":"65253d988b9f76412e06c356","slug":"the-habit-of-listening-with-the-mind-makes-an-efficient-psychologist-prof-rakesh-kumar-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-9148-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन से सुनने की आदत बनाती है दक्ष मनोवैज्ञानिक : प्रो. राकेश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन से सुनने की आदत बनाती है दक्ष मनोवैज्ञानिक : प्रो. राकेश कुमार
विज्ञापन
फोटो :
- मनोविज्ञान विभाग की ओर से आयोजित की गई विचार गोष्ठी
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। मनोविज्ञान विभाग, गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष और नैदानिक मनोवैज्ञानिक प्रो. राकेश कुमार ने कहा कि मनोविज्ञान के छात्र को मानसिक व्याधि से पीड़ित व्यक्ति की समस्या को मन से सुनने के कौशल में दक्ष होना अनिवार्य है। तभी वह उसकी समस्याओं का प्रभावशाली निदान और उपचार कर सकता है।
विचार गोष्ठी में विभाग के सह-प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के उन्नयन के लिए हमें अपनी जीवनशैली में सुधार करने की आवश्यकता है। मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्रो. डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए आत्म संवाद बेहद जरूरी है। विभाग के शोधार्थी विपिन कुमार, निकिता श्रीवास्तव, सिद्धान्त चौधरी, प्रशांत कुमार, प्रियंका सोनी, सौरभ उनिया, सृष्टि मनचंदा, सुधीर रोहिला आदि ने मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न आयामों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। शोध छात्रा नैना ने अपनी कविता का पाठ किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लघु फिल्म दिखाई
मनोविज्ञान विभाग के शोध छात्रों ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया। इसके माध्यम से में छात्रों के मध्य मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर जानकारी और उनके अनुभव को दिखाया गया। फिल्म में मानसिक स्वास्थ्य की भूमिका पर प्राध्यापकों की टिप्पणियों को भी प्रदर्शित किया। इस फिल्म का निर्माण विभाग के शोध छात्रों ने ही किया है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। गोष्ठी में डॉ. विपुल भट्ट, डॉ. अजित तोमर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मनोज कुमार चौहान, डॉ. नवीन पंत, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. रोशनलाल, जसबीर आदि उपस्थित रहे।