फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The groom Got behind fear of mad lover

सिरफिरे आशिक के खौफ से दुल्हा पीछे हटा

Tue, 09 Jul 2013 08:32 PM IST
हरिद्वार/नवाज
हरिद्वार/नवाज Updated Tue, 09 Jul 2013 08:32 PM IST
विज्ञापन
The groom Got behind fear of mad lover

हरिद्वार में सिरफिरे आशिक की पिटाई से खौफजदा दुल्हे ने घोड़ी पर चढ़ने से इनकार कर दिया है। दुल्हे ने लड़की वालों को पहले सिरफिरे आशिक से निपटने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया।

विज्ञापन


ग्यारह जुलाई को हाने वाली शादी से चार दिन पहले ही पंजाब से अपने साथियों के साथ आकर सिरफिरे आशिक ने ज्वालापुर निवासी दुल्हे को पीटा था। साथ ही घोड़ी चढ़ने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन


ज्वालापुर पुलिस ने बताया कि ज्वालापुर कटहरा बाजार के व्यापारी पंकज वर्मा की शादी पास ही रहने वाली युवती के साथ ग्यारह जुलाई को तय हुई थी। चार दिन युवती से एक तरफा प्यार करने वाला पागल आशिक अपने साथियों के साथ ज्वालापुर आया और दुकान बंद कर रहे दुल्हे के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान में भी तोड़फोड़ की गई थी। सिरफिरा आशिक दुल्हे को शादी की घोड़ी पर चढ़ते ही गोली मारने की धमकी भी दे गया था। इस पर व्यापारियों ने ज्वालापुर कोतवाली घेराव कर शादी में सुरक्षा की मांग की थी। साथ ही सिरफिरे आशिक मयंक गुरेजा निवासी फजालिका पंजाब व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।


पुलिस ने शादी के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का आश्वासन दिया था। लेकिन, पिटाई के बाद दुल्हा इतना खौफजदा हो गया कि उसने शादी से मना कर दिया। दुल्हा पक्ष ने वधू पक्ष को दो टूक पहले सिरफिरे आशिक से निपटने के लिए कहा दिया। व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने बताया कि विवाद के चलते अब शादी नहीं होगी।

वहीं ज्वालापुर कोतवाल कुलदीप सिंह असवाल ने बताया कि ग्यारह जून को होने वाली शादी केंसिल हो गई है। आशिक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।

खबरों पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed