फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The foundation of the relationship started shifting, seven births a month

एक माह में दरकने लगी सात जन्म के रिश्ते की नींव

Fri, 06 Jan 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 06 Jan 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रेमी से पति बने युवक के शराब पीने की लत पत्नी को इतनी नगवार गुजरी कि उसने सात जन्म के रिश्ते को एक माह में ही खत्म करने का मन बना लिया। पत्नी को उम्मीद थी कि वो ससुराल पहुंचकर पति को इस लत से निकाल पाएंगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पत्नी अब पति के साथ रहने को तैयार नहीं है। फिलहाल महिला हेल्प लाइन दांपत्य जीवन को बिखरने से बचाने की कोशिश में जुटी है।

पूरा मामला ज्वालापुर के एक नवदंपति का है। पिछले वर्ष नवंबर माह में कई साल के प्रेम प्रसंग के बाद प्रेमी जोड़ा दांपत्य सूत्र में बंधा था। एक प्राईवेट फर्म में कार्यरत युवक को पहले से ही शराब पीने की लत थी। ये बात प्रेमिका से पत्नी बनी युवती भली भांति जानती थी। लेकिन उसने समझा कि शादी के बाद वह पति की इस लत को दूर कर देगी, लेकिन वो सफल नहीं हो पाई। पति का अपने दोस्तों के साथ रोजाना शराब में डूबना पत्नी को इतना बुरा लगा कि वह अपने मायके पहुंच गई। फिर महिला हेल्प लाइन में शिकायत कर दी।
विज्ञापन


हेल्प लाइन में जब काउंसिलिंग शुरू हुई तब पति ने शराब को धीरे-धीरे छोड़ने को हामी भरी, लेकिन पत्नी नहीं मानी। वो अड़ी रही कि एकदम ही शराब छोड़ने पर ससुराल जाने को राजी होगी। लेकिन बात नहीं बन पाई। महिला हेल्प लाइन ने दंपति के बीच तल्खी को देखते हुए उन्हें कुछ समय देते हुए अगली तारीख दे दी।  प्रभारी कविता बिष्ट ने बताया कि दंपति के बीच सुलह कराने के प्रयास हैं। पत्नी का कहना है कि वह शराबी पति के साथ नहीं रहना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed