फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The fleet of 75 buses left near roadways depot

75 बसों का बेड़ा रह गया रोडवेज डिपो के पास

Sun, 15 May 2016 12:43 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 15 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। डिपो में रोडवेज बसों का बेड़ा कम होता जा रहा है। पुरानी हो चुकी बसों की नीलामी की जा चुकी है। नई बसों के न आने से यात्रियों को पुरानी बसों में हिचकोले खाने पड़ रहे हैं। अब सरकार गठन के बाद नई बसों की खरीद की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन


डिपो में 75 बसों का बेड़ा रह गया है। जिसमें 40 बसें पुरानी हैं। नई बसें न आने से रोडवेज की ओर से रूटों पर या तो अनुबंधित बसों को भेजा जा रहा है या जिन रूटों पर जाने के लिए बसें नहीं हैं उन रूटों की सेवाएं स्थगित की जा चुकी हैं। डिपो के पास छोटी बसें न होने से पहाड़ी क्षेत्रों में दो नई बसों से ही काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्र रोहडू जाने के लिए बस न होने से इस मार्ग पर बस सेवा स्थगित कर दी गई है जबकि इस रूट से रोडवेज को अच्छी आय प्राप्त हो रही थी। दिसंबर में रोडवेज मुख्यालय की ओर से रोडवेज बसों की खरीद के लिए टेंडर जारी किए गए थे, लेकिन बाद में टेंडर निरस्त कर दिए गए थे। प्रदेश में दो माह तक राष्ट्रपति शासन लगने से बसों की खरीद का मामला खटाई में पड़ गया था। अब सरकार का गठन होने के बाद एक बार फिर नई बसों की खरीद होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार से जानकीचट्टी तक बस सेवा
हरिद्वार। रोडवेज प्रशासन की ओर से जानकीचट्टी तक बस सेवा शुरू की गई है। इस सेवा की शुरुआत 13 मई को की गई। रोडवेज के एजीएम सुरेश चौहान ने बताया कि यह बस हरिद्वार से देहरादून, मसूरी, चंबा होते हुए जानकीचट्टी तक जाएगी जो हरिद्वार से सुबह साढ़े सात बजे चलेगी। अगले दिन वापसी में जानकीचट्टी से सुबह सात बजे चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed