{"_id":"22264f316603e3d7aac2254f63cc013c","slug":"the-first-day-a-vehicle-registration-online-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन एक वाहन आनलाइन रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन एक वाहन आनलाइन रजिस्ट्रेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। एआरटीओ कार्यालय में शुक्रवार से वाहनों का आनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया। पहले दिन एक वाहन के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। पंजीकरण के अलावा वाहनों का ट्रांसफर, फिटनेस संबंधी काम भी किए गए। जल्द ही पंजीकरण में तेजी आएगी।
विज्ञापन
परिवहन विभाग की ओर से कुछ समय पूर्व वाहनों के आनलाइन पंजीकरण की कवायद शुरू की गई थी। एआरटीओ (प्रशासन) मनीष तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को एनआईसी (नेशनल इंफोरमेशन केंद्र) दिल्ली और देहरादून के अधिकारियों की देखरेख में साफ्टवेयर से वाहनों के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने बताया कि पहले सर्वर यहां ही होता था। यहां से डाटा देहरादून संभागीय कार्यालय में भेजा जाता था, लेकिन अब यह सर्वर दिल्ली में होगा। बताया कि वाहन स्वामी की ओर से नए वाहन के पंजीकरण के लिए आवेदन करने के बाद विभाग की ओर से वाहन की सभी पत्रावलियों की जांच कर उसकी कंप्यूटर में इंट्री की जाएगी। उसके बाद वाहन स्वामी को पंजीकरण का प्रिंट दिया जाएगा जिससे वाहन स्वामी अपने नाम, पते और वाहन से संबंधित जांच पूरी कर सके। वाहन स्वामी की ओर से संबंधित विवरण वाले कागज में हस्ताक्षर करने के बाद ही वाहन स्वामी और वाहन का फाइनल पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वाहन स्वामियों को वाहन खरीदने के तुरंत बाद वाहन के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।
विज्ञापन