{"_id":"f132bc124f3bf6ea724fd758c7688a17","slug":"the-first-arrest-absconding-accused-in-the-murder-of-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की हत्या में फरार पहला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर की हत्या में फरार पहला आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुड़ियाला। बिनारसी में हफ्ते भर पहले हुई किशोर की हत्या में फरार चल रहे आरोपियों में एक को गिरफ्तार कर लिया। गांव में बीते 11 नवंबर को एक दुकान पर गांव के कुछ लड़कों के बीच कहासुनी के बाद दो पक्षों में लाठी डंडे और पत्थरबाजी हुई थी। खूनी संघर्ष में माधोपुर गांव निवासी आदिल उर्फ मोनू की मौत होने पर ताज मोहम्मद, जुलफान, नौशाद, फरमान, याकूब के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने शनिवार को याकूब को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश में भी दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन