फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The economic package should be given to traders by declaring

Haridwar News: जिले को आपदाग्रस्त घोषित कर व्यापारियों को भी दिया जाए आर्थिक पैकेज

Sun, 23 Jul 2023 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
The economic package should be given to traders by declaring

विज्ञापन
राष्ट्रीय व्यापार मंडल की बैठक में बरसात और बाढ़ से व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए जनपद को आपदाग्रस्त घोषित कर व्यापारियों को भी आर्थिक पैकेज को दिए जाने की मांग उठाई गई। शनिवार को इंड्रस्टीज एरिया हरिद्वार में स्थित जिला कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि पिछले दिनों हरिद्वार के अपर रोड, लक्सर, रुड़की, सुभाष नगर, ज्वालापुर, इंड्रस्टीज एरिया में भारी बारिश और बाढ़ से व्यापारी को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में सरकार को हमारी भी सुध लेनी चाहिए। कहा कि आपदा में बाजारों को भी शामिल किया जाना चाहिए। व्यापारी हमेशा सरकार के साथ खड़ा होता है। इसलिए अब सरकार को व्यापारियों के दर्द को समझकर हमारा साथ देना चाहिए। जिला अध्यक्ष विनीत धीमान और जिला महामंत्री संजय ने कहा कि बारिश और बाढ़ की वजह से व्यापारी बुरी से तरह प्रभावित हुआ है। आर्थिक रूप से व्यापारी बुरी से तरह टूट गया है। ऐसे में सरकार को अब हमारी आर्थिक सहायता करनी चाहिए। शिवालिक नगर के शहर अध्यक्ष अमितोष त्यागी व महामंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव ने भी विचार रखे। इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अशोक गिरी, जिला सचिव भारत तनुजा, जिला सचिव विशाल माथुर, शहर सचिव शिवालिक नगर अंकित अनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed