फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   the dog, accused of firing

Haridwar News: कुत्ता घूमाने पर धमकी दी, फायरिंग का आरोप

Mon, 07 Aug 2023 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
the dog, accused of firing
घर के सामने कुत्ता घुमाने को लेकर महिला के साथ गाली-गलौज और फायरिंग करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आठ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आनन्दम सिटी निवासी मोनिका सैनी ने तहरीर देकर बताया कि देर शाम वह अपने कुत्ते को काॅलोनी में घुमा रही थी। कुछ व्यक्तियों ने घर के सामने आकर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि यदि तुम्हारा कुत्ता उनके घर के सामने दिखाई दिया तो गोली मार देंगे। धमकी देते हुए कहा कि हम मुजफ्फर नगर के रहने वाले हैं कुछ भी कर सकते है। उसी दौरान तीन राउंड फायरिंग की। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक पुलिस पहुंची तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए थे। थाना प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed