{"_id":"67670dd7f87a3eb6f6037fb4","slug":"the-construction-work-of-khedi-shikohpur-to-hasanwala-haridwar-news-c-5-1-drn1031-575726-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: विधायक निधि से शुरू हुआ खेड़ी शिकोहपुर से हसनवाला का मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: विधायक निधि से शुरू हुआ खेड़ी शिकोहपुर से हसनवाला का मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I
I
I
I
Iज्वालापुर विधायक इंजी रवि बहादुर के प्रस्ताव पर हजारों की आबादी को मिलेगा लाभI
ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के खेड़ी शिकोहपुर से हसनवाला मार्ग का निर्माण कार्य शनिवार से शुरू हो गया। विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने निर्माण कार्य को शुरू कराया। उन्होंने कहा कि जनता की इस मूल समस्या के लिए उन्हाेंने प्रस्ताव दिया था। विधायक निधि से इस मार्ग में लगभग 99 लाख 86 हजार रुपये की लागत से कार्य होगा।
विधायक रवि बहादुर ने कहा कि इसी धनराशि में आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा। वहीं, ग्राम हसनवाला में 95 लाख 67 हजार रुपये विकास कार्य के लिए दिए गए हैं। सड़क मार्ग का निर्माण होने से विधानसभा क्षेत्र से होकर जाने वाले राहगीरों को काफी फायदा मिलेगा।
शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे विधायक इंजीनियर रवि बहादुर से ग्रामीणों ने कई अन्य समस्याएं भी रखी। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वह जल्द ही उनके निस्तारण के लिए विभागों में वार्ता करेंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान मिनी शफात राव, रिफाकत खा राव, गुड्डू प्रधान, राव फसात प्रधान, राव सफात अली, राव आदिल, जुबेर पुंडीर, शारिक अली समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।