फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The coming decade will be of Uttarakhand's development: Dhami

सीएम ने हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन

Wed, 23 Mar 2022 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
The coming decade will be of Uttarakhand's development: Dhami
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को देहरादून में शपथ लेने के बाद शाम छह बजे हरकी पैड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से गंगा पूजन किया और गंगा की पवित्रता एवं निर्मलता बनाए रखने की शपथ ली। दोबारा सीएम का दायित्व मिलने पर मां गंगा का आशीर्वाद लिया और राज्य की प्रगति की प्रार्थना की।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को भारी बहुमत देकर दोबारा सत्ता सौंपी है। राज्य में किसी भी दल की लगातार दूसरी सरकार नहीं बनने के मिथक को तोड़कर भाजपा को अपार समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि जनता के भरोसे पर सरकार खरी उतरेगी और प्रदेश के विकास में ऐतिहासिक काम किया जाएगा। भाजपा ने चुनाव से पूर्व जनता से जो वादे किए हैं उनको हर हाल में पूरा किया जाएगा। सरलीकरण, समाधान और विस्तारीकरण के मंत्र को लेकर राज्य को देश में विकास की दौड़ में अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक को लाभान्वित किया जाएगा। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जमदग्नि, विकास तिवारी, श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सभापति पंडित कृष्ण कुमार, महेंद्र पुरी, विधायक आदेश चौहान, मनोज गर्ग, आशुतोष शर्मा और स्वामी यतींद्रानंद समेत संत और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

कौशिक नहीं आए नजर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरकी पैड़ी पहुंचने पर नगर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक नजर नहीं आए। उनकी गैर मौजूदगी को लेकर कयासबाजी होती रही। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मंत्रिमंडल में हरिद्वार जिले की उपेक्षा किए जाने के सवाल को टाल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed