फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The CM narrated the story of the state's struggle.

Haridwar News: सीएम ने सुनाई राज्य के संघर्ष की गाथा

Sat, 01 Nov 2025 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The CM narrated the story of the state's struggle.
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित देवभूमि रजत उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने राज्य निर्माण में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले राज्य आंदोलनकारियों, मातृशक्ति को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रजत उत्सव एक उत्सव मात्र नहीं बल्कि उन राज्य आंदोलनकारियों, माताओं-बहनों और युवाओं के प्रति अपनी भावांजलि अर्पित करने का पावन अवसर है जिन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि राज्य के सामने अनेक चुनौतियां थीं लेकिन वर्ष 2000 में जब उत्तराखंड अस्तित्व में आया तब से केवल सतत विकास के मार्ग पर प्रगतिशील है। उनहोंने कहा कि नवजात राज्य भौगोलिक कठिनाइयों, सीमित संसाधनों समेत अनेक चुनौतियों से घिरा हुआ है। जनता का अटूट विश्वास है कि इस राज्य को आगे बढ़ाने में पूरी मदद मिल रही है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि जब 25 वर्षों बाद हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो ये गर्व से कह सकते हैं कि उत्तराखंड इन चुनौतियों से लड़कर आगे बढ़ा और आज विकास के नए मानक स्थापित किए जा रहे हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गांव से शहर तक मातृशक्ति से श्रमशक्ति के लिए बनाई गई योजनाओं पर चर्चा की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हम गांवों से लेकर शहरों, किसानों से लेकर युवाओं तक, मातृशक्ति से लेकर श्रमशक्ति तक, व्यापारियों से लेकर कमचारियों तक प्रत्येक क्षेत्र और वर्ग के लिए कई नई योजनाएं बनाकर प्रदेश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रहे हैं।
एआई रोबोट से सुनी गई सफलता की इबारत

उत्सव के दौरान आधुनिक तकनीक पर भी डिजिटल प्रस्तुतिकरण देखा गया। इसमें एआई रोबोट ने डिजिटल इंडिया की सफलता की इबारत भी सुनाई। रोबोट ने प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया अभियान की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उसने भारत को विश्व का टक्नोलॉजी हब बताया।

कई निर्णयों का किया उल्लेख

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यकाल के दाैरान बने धर्मांतरण विरोधी, सख्त दंगारोधी कानून, लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद सहित नकल विरोधी कानून का उल्लेख किया। इसके साथ ही समान नागरिक संहिता कानून, अवैध मदरसों पर की गई कार्यवाही सहित ऑपरेशन कालनेमि अभियान का भी बखान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed