फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The challenge is to complete the courses of the students

Haridwar News: काॅलेजों में कोर्स पूरा कराने की चुनौती

Sat, 30 Mar 2024 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
The challenge is to complete the courses of the students
Iचुनाव ड्यूटी में गए शिक्षक, मई के प्रथम सप्ताह में होनी है परीक्षाI
विज्ञापन




श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं का कोर्स पूरा करने की चुनौती है। करीब आधे शिक्षक चुनाव ड्यूटी में चले गए हैं और विश्वविद्यालय की ओर से मई के प्रथम सप्ताह में परीक्षाएं प्रस्तावित की गई हैं।

श्री देव सुमन उत्तराखंड विवि से संबद्ध क्षेत्र के महाविद्यालयो के अधिकतर पुरुष प्राध्यापकों की चुनाव में ड्यूटी लगी है। इन्हें फ्लाइंग स्क्वायड टीम और स्टैटिक स्क्वाड टीम में भी नियुक्त किया गया है। ऐसे में महाविद्यालयो में पठन पाठन का जिम्मा महिला प्राध्यापकों पर आ गया है। कई विषयों में एक-एक पुरुष प्राध्यापक ही तैनात हैं और उनकी ड्यूटी चुनाव में लग गई है। ऐसे विषयों में कोर्स पूरा करने की ज्यादा समस्या आ गई है। विश्वविद्यालय की ओर से सम सेमेस्टर की परीक्षाएं मई के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित की गई हैं, जबकि 19 अप्रैल तक प्राध्यापक चुनाव ड्यूटी पर रहेंगे।
विज्ञापन


ऐसे में प्राध्यापकों को कोर्स पूरा करने के लिए 10 से 15 दिन ही मिल पाएंगे। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि संबद्ध महाविद्यालय को पहले ही 30 अप्रैल तक कोर्स पूरा करने के लिए कह दिया गया था। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा का वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। जिसके अनुसार मई के प्रथम सप्ताह में सम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed