{"_id":"68b73aa9484cd7a3ec0fe884","slug":"the-car-hit-the-cart-and-the-auto-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-137627-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कार ने ठेली और ऑटो पर मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कार ने ठेली और ऑटो पर मारी टक्कर
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने पहले एक सब्जी की ठेली वाले को टक्कर मार दी। इसके बाद एक ऑटो में टक्कर मार दी। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नशे की हालत में चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया। उसका मेडिकल कराया गया। हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया।
पुलिस के अनुसार, सब्जी विक्रेता ज्वालापुर से हरिद्वार की ओर आ रहा था। तहसील के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ठेली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सब्जी विक्रेता दूर जाकर गिरा और ठेली पलटने से सब्जियां बिखर गईं। लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। घायल सब्जी विक्रेता जहीर पुत्र घसीटा निवासी हरदोई को प्रेम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि कार चालक ने अपना नाम विवेक रावत निवासी ग्राम देवराज खाल, चोबट्टाखाल, जिला पौड़ी गढ़वाल हाल सेक्टर-3, भेल हरिद्वार बताया है। शराब के नशे में कार चलाते हुए उसने टक्कर मारी है। उसका मेडिकल कराया गया है। वाहन को कब्जे में ले लिया है।