फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The bumps will be removed and the dirt will also be clean

फड़-ठेलियां हटेंगी और गंदगी भी होगी साफ

Fri, 11 Nov 2022 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
The bumps will be removed and the dirt will also be clean
शहर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह से मिला। व्यापारियों ने कुशाघाट के समीप सड़कों पर गंदगी और सीवर बहने की समस्या उठाई। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि लोनिवि, सिंचाई विभाग, नगर निगम और पुलिस सिटी की संयुक्त बैठक की जाएगी। व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से त्वरित समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

व्यापारी सुबह सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। व्यापार मंडल ने बाजार और व्यापारियों की समस्याएं उठाई। व्यापारियों ने कहा कि बाजारों में गंदगी फैली है। सड़कों पर सीवर बहने से व्यापारियों और यात्रियों को जूझना पड़ रहा है। स्थायी निवारण के लिए स्थलीय निरीक्षण किया जाए और नाईसोता घाट से हाथी पुल तक नगर निगम द्वारा स्वीकृत ठेकेदारों के अलावा बाकी अवैध फड़ एवं ठेलियों को हटाया जाए। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि जल्द ही अभियान चलाकर अवैध फड़ एवं ठेलियों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों से शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए सहयोग मांगा। कहा कि दुकानों पर अपने काउंटर को नालियों से पीछे रखें। सिटी मजिस्ट्रेट ने बाहरी लोगों का सत्यापन करने और निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था कराए जाने का आश्वासन दिया। बैठक में शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, महामंत्री विमल सक्सेना, अनुज गुप्ता, पंकज छाबड़ा, पुनीत त्रिपाठी, दीपक अत्रि, चंद्रमोहन सचदेवा, जगमोहन वर्मा, धर्मेन्द्र पाठक, सौरभ ठाकुर, राजेन्द्र चुटैला और विकास तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed