फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'The bowl has come in the hands of Modi Tirath' 'The bowl has come in the hands of Modi Tirath'

व्यापारियों के समर्थन में कांग्रेसियों ने मांगी भीख

Mon, 07 Jun 2021 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
'The bowl has come in the hands of Modi Tirath' 'The bowl has come in the hands of Modi Tirath'
फिर से कोविड कर्फ्यू बढ़ाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों के समर्थन में हाथों में कटोरा लेकर भीख मांगकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ‘मोदी तीरथ के राज में कटोरा आ गया हाथ में’ के नारे लगाए गए। कहा कि सरकार व्यापारियों को बाजार और चार धाम यात्रा को खोलकर राहत दे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से ललतारौ पुल तक मेयर अनिता शर्मा के पति और प्रतिनिधि अशोक शर्मा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने ‘मोदी तीरथ के राज में कटोरा आ गया हाथ में’ के नारे लगाते हुए भीख मांगी। कहा कि यदि ऐसे हालातों में व्यापारियों के साथ कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। अशोक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के साथ धोखा कर रही है। होटल और ट्रेवल व्यवसाय पूरी तरह से चौपट हो गया। हरिद्वार का व्यापारी यात्रियों पर निर्भर है और यात्री नहीं आ रहे हैं। इसके कारण स्कूल फीस, दुकान का किराया, बिजली और पानी आदि का बिल जमा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ये सभी माफ होने चाहिए। दूसरे सरकार की तरफ से किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी जा रही। अब तो भीख मांगकर जीवन यापन करने की नौबत आ गई है। प्रदेश महासचिव डा. संजय पालीवाल ने कहा कि सरकार बिना किसी योजना के कोविड कर्फ्यू बढ़ा रही है, जिसका खामियाजा व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। इस मौके पर पार्षद राजीव भार्गव, सोहेल कुरैशी, अमन गर्ग, पार्षद अनुज सिंह, कैलाश भट्ट, पुनीत कुमार, सुनील कुमार, मुकेश मनोचा, नीलम शर्मा, बृजमोहन बड़थ्वाल, हरीश सिंघल, संगम शर्मा, जगदीप असवाल, विकास चंद्रा, विक्की कोरी, सुरेंद्र सैनी, विवेक भूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------
रिक्शा चलाकर कोविड कर्फ्यू का किया विरोध
व्यापारियों ने मुख्यमंत्री आवास पर दी धरने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने हरकी पौड़ी से मनसा देवी रोपवे मार्ग तक मानव चलित रिक्शा चलाकर बढ़ाए गए कोविड कर्फ्यू का विरोध किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द व्यापारी देहरादून पहुंचकर सीएम आवास पर भी धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंघल ने कहा कि सरकार के फैसलों के विरोध में आज से ही युवा व्यापारियों को लामबंद करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा अब व्यापारियों का सब्र का बांध टूट गया है। उनके सामने भीख मांगने से लेकर अब रिक्शा चलाने तक की नौबत आ गई है। इस मौके पर जिला महामंत्री संजय त्रिवाल, युवा व्यापारी नेता अमन शर्मा, श्री गुरु गोरक्षनाथ व्यापार मंडल के महामंत्री अतुल चौहान, सागर सक्सेना, सुनील कुमार, अजय रावल, सुरेश शाह, सतीश चौहान, संजीव सक्सेना और आयुष पाराशर आदि मौजूद रहे।
---------------
कोविड कर्फ्यू बढ़ाने पर फूंका सरकार का पुतला
व्यापारी बोले, क्या सरकारी कार्यालय भी बंद कराएगी सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यापारियों ने बस अड्डे के बाहर कोविड कर्फ्यू बढ़ाए जाने के विरोध में राज्य सरकार का पुतला फूंका। कहा कि अब संक्रमण को रोकने के लिए क्या सरकार सरकारी दफ्तर भी बंद कराएगी।

सुनील सेठी ने कहा कि सरकार इतनी तानाशाही पर उतारू है कि व्यापारियों का लगातार उत्पीड़न करने पर अड़ी है। कहा कि क्या कोरोना सिर्फ व्यापारियों से फैलता है। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी ने कहा कि सरकार के निर्णय से व्यापारी व्यापारी हताश हैं। ऐसी सरकार को व्यापारी 2022 में सबक सिखाएंगे। विरोध जताने वालों में हन्नी दामिर, विनोद गिरि, रवि जोशी, मुकुल, सन्नी दामिर, धर्मेंद्र, सुशील, मुकेश कुच्छल, उमेश चौधरी, कुलदीप काका, मयंक शर्मा, सोनू चौधरी, राजेश भाटिया और गौतम हल्दर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed