{"_id":"578d1e5d4f1c1b0b7ac4b8ed","slug":"the-bodies-of-two-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों युवकों के शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों युवकों के शव बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की शिव विहार कालोनी में बहे दोनों युवकों के शव बरामद हो गए हैं। सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर युवकों के शव बरामद किए।
विज्ञापन
रविवार को मूसलाधार बारिश के दौरान रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर खुर्द की शिव विहार कालोनी में पानी का सैलाब आ गया था। तीन युवक तेज पानी की चपेट में आ गए थे। इनमें से एक युवक को आसपास के लोगों ने बचा लिया, जबकि दो लापता हो गए थे। सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने युवकों की तलाश में सर्च अभियान चलाया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर परविंद्र (36) पुत्र शंकर लाल निवासी परसूडाखाल पौड़ी गढ़वाल और दीपक (23) पुत्र रतन सिंह बोरा निवासी धोलचीला अल्मोड़ा का शव बरामद कर लिया गया। जहां से शव बरामद हुए वह क्षेत्र कालोनी से सटा हुआ है। यहां अभी भी कई फुट पानी भरा हुआ है। रानीपुर कोतवाली के एसएसआई प्रदीप बिष्ट ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों युवक सिडकुल की एक दवा कंपनी में कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि युवकों के परिजन भी यहां पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन