{"_id":"5783e1654f1c1ba55313d90f","slug":"the-board-is-planning-to-dissolve-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड भंग करने की साजिश रच रही कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड भंग करने की साजिश रच रही कांग्रेस
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
मेयर ने जड़े आरोप
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार। बोर्ड बैठक स्थगित होने के लिए मेयर मनोज गर्ग ने कांग्रेस को जिम्मेदार बताया। हंगामे को कांग्रेस की साजिश बताते हुए मेयर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस बोर्ड भंग करने की साजिश रच रही है। वहीं नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार ने मेयर पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मेयर मनोज गर्ग का कहना है कि बोर्ड बैठक में नगर निगम की आय से जुड़े करोड़ों के प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी। निगम की आमदनी बढ़ने से ये पैसा शहर के विकास कार्यों में खर्च होता। मेयर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नहीं चाहती कि शहर में विकास हो। इसलिए प्रदेश सरकार बजट नहीं देती और कांग्रेस के स्थानीय नेता शहर के विकास से जुड़ी बोर्ड बैठक में व्यवधान पैदा करते हैं। बैठक के दौरान पुलिस मौजूद न होने पर भी मेयर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। मेयर का कहना है कि उन्होंने खुद सोमवार की सुबह एसपी सिटी से बैठक के दौरान सुरक्षा के संबंध में बात की थी। मगर सरकार की पुलिस है और सरकार के अधिकारी हैं। उन्होंने आशंका जताई कि पुलिस मौजूद न होने के पीछे भी गहरी साजिश हो सकती है, जिससे माहौल बिगड़े और बोर्ड भंग करने का बहाना मिल जाए।
विज्ञापन
वहीं शाम चार बजे दूसरी बार बोर्ड बैठक स्थगित करने पर नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि मेयर लगातार लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं। प्रदेश सरकार पर झूठे आरोप लगाकर वह जनता को गुमराह करने में लगे हैं। पिछले कार्यकाल में प्रदेश में सरकार भी भाजपा की थी और नगर निगम में बोर्ड भी भाजपा का था। जनता सब जानती है, वह अब बहकावे में नहीं आने वाली है।
विज्ञापन