फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The ashes of Brahmalin Mahant Palasingh immersed in the Ganges at Satighat

ब्रह्मलीन महंत पालसिंह की अस्थियां सतीघाट पर की गंगा में विसर्जित

Fri, 07 Aug 2020 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
The ashes of Brahmalin Mahant Palasingh immersed in the Ganges at Satighat
श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के ब्रह्मलीन महंत पालसिंह की अस्थियां विसर्जन के बाद शब्दकीर्तन करत? - फोटो : HARIDWAR
श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के ब्रह्मलीन महंत पाल सिंह की अस्थियां पूर्ण विधि विधान के साथ सती घाट पर गंगा में विसर्जित की गई। विसर्जन से पूर्व संत समाज की ओर से ब्रह्मलीन महंत पाल सिंह के अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को अस्थि विसर्जन के बाद अखाड़े में गुरुवाणी का पाठ व शबद कीर्तन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि उनके अचानक चले जाने से संत समाज को बड़ी क्षति हुई है। मानव कल्याण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र कल्याण में अपना योगदान करना चाहिए। कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि सदैव परोपकार को समर्पित रहने वाले संतों का जीवन निर्मल जल के समान होता है। इस मौके पर महंत अमनदीप सिंह महाराज, महंत सुरजीत सिंह महाराज, महंत भगवंत भजन सिंह, महंत गुरमीत सिंह, महंत दर्शन सिंह, महंत हरभजन सिंह, संत आशाराम, संत हरचरण सिंह शास्त्री, महंत जीत सिंह, महंत गुरमाल सिंह, महंत सतनाम सिंह, संत सुखमन सिंह, संत तलविंदर सिंह, संत जसकरण सिंह, महंत दलजीत सिंह, साध्वी महंत दर्शना ज्योति, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत दिनेश दास, महंत मोहन सिंह, महंत तीरथ सिंह, महंत दामोदर दास, स्वामी केशवानंद, महंत रंजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed