फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Tempo traveler full of Chardham pilgrims overturned, 10 injured

Haridwar News: चारधाम यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटा, 10 घायल

Fri, 30 May 2025 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Tempo traveler full of Chardham pilgrims overturned, 10 injured
हरिद्वार। शुक्रवार को रानीपुर झाल के पास चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में सवार यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को टेंपो ट्रैवलर दिल्ली से ऋषिकेश की ओर जा रहा था। रानीपुर झाल फ्लाईओवर के पास चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन डिवाइडर पर चढ़ते हुए पलट गई। हादसे के समय वाहन में 10 यात्री सवार थे। सभी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अधिकतर यात्रियों को छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वाहन के ओवर स्पीड में होने की बात सामने आई है। दुर्घटनाग्रस्त टेंपो ट्रैवलर को क्रेन की मदद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed