फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Temple began to become hotel

मंदिर भी बनने लगे होटल्र

Sun, 11 Sep 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sun, 11 Sep 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 धर्मनगरी में धड़ल्ले से अवैध निर्माण एक बार फिर शुरू हो गए हैं। हर की पैड़ी कांगड़ा मंदिर के पास डेंजर जोन में प्राधिकरण के ध्वस्तीकरण आदेश को धत्ता बताते हुए फिर निर्माण शुरू हुआ है। जिसको लेकर रविवार को दो पक्ष भिड़ गए और लहुलुहान हो गए।

हर की पैड़ी क्षेत्र में ही पहाड़ की ओर हनुमान मंदिर के ऊपर आरसीसी का अवैध निर्माण किया जा रहा है। जीरो जोन में ईंट, बजरी व रेत आदि निर्माण सामग्री के ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रालियां पुलिस के बैरियरों से बेरोकटोक आ जा रही हैं। गंगा नदी की जद में हो रहे इन अवैध निर्माणों को लेकर सरकारी सिस्टम आंखें बंद किए हुए है। अपर रोड पर पुराने टैक्सी स्टैंड के पास एक लॉज को तोड़ कर अंदर ही अंदर नया निर्माण चल रहा है। लॉज में यात्रियों की सुविधा के लिए 90 के दशक तक रेलवे का आउटडोर टिकट घर चलता था। भीमगोडा में गंगा नदी के किनारे पर्दे के पीछे एक आश्रम बहुमंजिले होटल में परिवर्तित होकर सामने आ गया है। धर्मनगरी में धर्मशालाओं के बाद अब मंदिरों को भी होटलों में परिवर्तित करने का काम शुरू हो गया है। अवैध निर्माण करने वाले पीछे से निर्माण करते हुए फ्रंट की ओर आते हैं। सुबह होने पर जब फ्रंट खुलता है तब पता चलता है कि कल तक जो धर्मशाला व मंदिर हुआ करता था वह होटल हो गया है।
विज्ञापन


अवैध निर्माणों के विरुद्ध होगी कार्रवाई
 हर की पैड़ी कांगड़ा मंदिर के सामने पहाड़ के डेंजर जोन में अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण का आदेश पारित है। इसके बावजूद निर्माण होने की शिकायत पर शुक्रवार को निर्माण रुकवाने प्राधिकरण की टीम भेजी गई थी। इसके साथ क्षेत्र में जो भी अवैध निर्माण शुरू हुए हैं उनकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. तंजीम अली, सचिव हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण।

कांग्रेसी नेता की भाभी से मारपीट का आरोप
हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र में पहाड़ पर हो रहे अवैध निर्माण रोकने में आगे आई महिला ने निर्माण करा रहे दंपति पर मारपीट का आरोप लगाया है।
हरकी पैड़ी चौकी पहुंचकर उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने घर में बैठी थी। इसी दौरान पहुंचे सुशील शर्मा एवं उनकी पत्नी इंदूबाला निवासीगण सहारनपुर ने उनके साथ मारपीट कर दी। आरोप लगाया कि उन्होंने ही दंपति के अवैध निर्माण पर ऐतराज जताया था। महिला के देवर कांग्रेस नेता आशीष गोस्वामी ने आरोप लगाया कि पुलिस और एचआरडीए के अधिकारियों की शह पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। इधर, चौकी प्रभारी केदार सिंह ने बताया कि कोई लिखित में शिकायत नहीं मिली है। दूसरे पक्ष ने भी कांग्रेस नेता की भाभी पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed