फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   tej aandhee se gira ped

तेज आंधी से गिरा पेड़, बिजली आपूर्ति एवं रास्ता बंद

Sun, 29 May 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Sun, 29 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। पिछले दो दिन की उमस भरी और भीषण गर्मी से शनिवार की शाम को हुई बारिश से राहत मिली, लेकिन इससे पहले आयी तेज हवा ने कई जगह पेड़ गिरा दिए। ब्लडबैंक के सामने एक बड़ा पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया। पेड़ के नीचे दबने से दो बाइक सवार बाल-बाल बच गए। तो दूसरी ओर हरिद्वार से शिवालिकनगर की ओर जा रही कार पर सीआईएसएफ के सामने पेड़ गिर गया। कार सवार तो बच गए, लेकिन रास्ता तो बंद हो गया। दोनों जगहों पर पुलिस रास्ता खुलवाने में लगी रही। वहीं तेज हवा के चलते हुए शहर के साथ-साथ देहात क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई।

विज्ञापन

शनिवार को पूरे दिन मौसम में उमस भरी गर्मी रही। तेज धूप होने के चलते हुए अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में कई बार बिल्कुल बंद हो जाने से जीना मुश्किल हो गया। गर्मी का यही हाल पिछले दो दिनों से समान बना रहा। उमस भरी गर्मी से बने चक्रवात से शनिवार की देर शाम को तेज आंधी चलनी शुरू हो गई। आंधी इतनी तेज चली कि गर्मी के चलते हुए खिड़कियों के शीशे चटक गए। यही नहीं ब्लडबैंक के सामने ब्रहमपुरी में हिलबाइपास मार्ग पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया। इसके नीचे दबने से दो बाइकें बच गई। स्थानीय निवासी दिनेश लखेड़ा ने बताया कि पेड़ गिरने से अपर रोड संपर्क का रास्ता बंद हो गया। इससे परेशानी हुई। साथ ही आंधी के चलते हुए बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शाम सात बजे से पूरे शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति बंद हो गई। पूरे शहर में अंधेरा छा गया। वहीं सात बजे ही बारिश भी शुरू हो गई। करीब घंटे भर रूक-रूककर होती रही बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रात में बारिश होगी रहेगी।
विज्ञापन

किसानों को फायदा तो बागवानी के लिए नुकसान
हरिद्वार। पिछले तीन दिनों के अंतराल पर हुई बारिश ने किसानों को बहुत ही फायदा पहुंचाया है। इससे फसलों में वृद्घि होने लगी है, लेकिन आम की फसल को फिर से भारी नुकसान हुआ है। बागों में तीन दिन पहले ही भारी नुकसान हुआ था। शनिवार को एक बार फिर बागवानों पर आंधी-बारिश आफत बनकर बरसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed