फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Tehri dominates the open table tennis competition

Haridwar News: ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में टिहरी का दबदबा

Sun, 24 Aug 2025 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tehri dominates the open table tennis competition
हरिद्वार। खेल निदेशालय उत्तराखंड एवं उत्तराखंड टेबल टेनिस संघ और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में चल रही अंडर-17 एवं अंडर-19 ओपन राज्य स्तरीय आमंत्रण टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न हो गई। ओपन वर्ग की प्रतियोगिता में टिहरी का दबदबा रहा।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को विधायक आदेश चौहान, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंडर-17 बालक वर्ग में चमोली प्रथम, देहरादून द्वितीय एवं नैनीताल तृतीय रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में नैनीताल प्रथम, टिहरी द्वितीय एवं चमोली तृतीय रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में जनपद पौड़ी प्रथम, नैनीताल द्वितीय एवं देहरादून ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर- 19 बालिका वर्ग में नैनीताल प्रथम, चमोली द्वितीय एवं देहरादून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

ओपन पुरुष वर्ग में जनपद टिहरी प्रथम, जनपद नैनीताल द्वितीय एवं जनपद देहरादून तृतीय रहा। ओपन महिला वर्ग में टिहरी प्रथम, जनपद चमोली द्वितीय और देहरादून तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के सतीश चंद्र भट्ट, नितिन गुसाई, भूपेंद्र उप्रेती, हरि प्रसाद सिमल्टी, निखिल, महति एसके निर्णायक रहे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, मंडल अध्यक्ष बिंदर पाल, संजय कुमार, भारतीय टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष चेतन गुरूंग, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग, प्रिंस बिपिन, प्रदीप कुमार, अनुराग राठी, अक्षत कुकरेती, शुभम बोहरा, अनुराग धमांदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed