{"_id":"69ec0850f4516d7d9529f904dd5b0b44","slug":"teens-came-haridwar-running-from-gautam-buddha-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतमबुद्धनगर से भागकर हरिद्वार पहुंचा किशोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतमबुद्धनगर से भागकर हरिद्वार पहुंचा किशोर
अमर उजाला, हरिद्वार।
Updated Tue, 15 Oct 2013 11:02 PM IST
विज्ञापन
पिता ही हत्या में आरोपी मां को जेल होने पर उनके 13 वर्षीय पुत्र का लालन-पालन मामा के पास चल रहा था, लेकिन वहां पर भी बच्चे को परेशान किया गया। जिससे वह घर छोड़कर हरिद्वार में आ गया।
विज्ञापन
बच्चा हरिद्वार में लावारिश अवस्था में घूमते मिलने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की। पुलिस ने उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करते हुए एनजीओ को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार 13 वर्षीय निखिल पुत्र राजपाल निवासी सेक्टर-20 नवादा थाना सूरजपुर ग्रेटर नोएडा यूपी के पिता की हत्या कर दी गई। जिसमें आरोपी मां जेल चली गई और निखिल को उसके मामा ले गए।
विज्ञापन
निखिल का कहना है कि मामा के यहां कुछ दिन बाद उसे परेशान किया जाने लगा। जिससे वह वहां से भागकर करीब महीने भर पहले हरिद्वार में आ गया।
जिसमें वह कभी किसी होटल पर मजदूरी आदि कर रह रहा था, लेकिन होटल पर परेशान करने पर वह भाग निकला और शहर के एक व्यक्ति को आपबीती सुनाई।
व्यक्ति ने उसे नगर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। कोतवाल महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि किशोर से उसके बारे में जानकारी की गई। जिसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर शहर की एक एनजीओ को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा किशोर के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए उसके बताए गए पते के अनुसार यूपी पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।