फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Teenager missing under suspicious circumstances

Haridwar News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर लापता

Thu, 18 Sep 2025 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Teenager missing under suspicious circumstances
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। परिजनों ने गांव में घूमने वाले एक बाबा पर भी शक जताया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गुफरान निवासी गढ़मीरपुर रानीपुर में तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा अरमान (14) 16 सितंबर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रिश्तेदारी और परिचितों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों का कहना है कि गांव में एक बाबा के पास भी वह अक्सर जाता था। जब बाबा से बातचीत की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उन्होंने बाबा पर भी शक जताया है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed