{"_id":"5813801c4f1c1b2f77bc55f0","slug":"teenager-gang-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो पथरी
Updated Fri, 28 Oct 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में किराये पर रह रहे दो युवकों ने पड़ोसी की नाबालिग बेटी का अपहरण कर उसके साथ दुराचार किया। आरोप है कि युवकों के मकान मालिक ने भी उनकी मदद की। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी को बरामद कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना बृहस्पतिवार रात की है। पुलिस के अनुसार किशोरी बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे लापता हुई। आरोप है कि घर के बाहर से दोनों आरोपियों ने किशोरी का अपहरण किया। परिजनों ने किशोरी की रातभर तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। परिजनों को पडोस में रहने वाले माटनलाल पर शक हुआ। शिकायत के आधार पर पुलिस ने माटनलाल के घर पर छापा मारा। जिस पर किशोरी एक बक्से में बंद मिली। बताया गया कि किशोरी को दुराचार के बाद बक्से में बंधक बनाया था।
दोनों आरोपी भी कमरे में ही थे। उनसे पूछताछ करने के बाद पुलिस ने मकान मालिक समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया। युवती के पिता ने फेरूपुर चौकी में तहरीर देकर आरोपी मकान मालिक माटनलाल व आरोपी युवक महक सिंह निवासी गांव हस्तमौली थाना खानपुर और शुभम निवासी मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि दोनों आरोपी क्षेत्र में ही एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।