फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Teenager abducted try misconduct

किशोरी को अगवा कर दुराचार की कोशिश

Sun, 20 Mar 2016 12:03 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 20 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। कनखल के एक गांव में किशोरी को सरेराह अगवा कर आरोपियों ने दुराचार की कोशिश की। जैसे-तैसे चंगुल से छूटने में कामयाब रही बालिका का आरोपी ने अपने दोस्तों संग मिलकर फिर अगवा करने में जुटा। लेकिन परिजनों के विरोध में उतरने पर कामयाबी नहीं मिली। शिकायत पर हरकत में आई कनखल पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। किशोरी के भाई की ओर से इस संबंध में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार देर शाम की है। 13 वर्ष की एक बालिका पास की एक दुकान में सामान लेने गई थी। आरोप है कि लौटते समय नईम पुत्र बाबू निवासी धनौरा, बिजनौर हाल निवासी जमालपुर कलां ने उसे दबोच लिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर दुराचार का प्रयास करने लगा। इसी बीच किसी तरह चंगुल से बचकर बालिका भागने में कामयाब हो गई। लेकिन आरोपी नईम ने अपने दोस्त मांगा, फरमान व नानू के साथ उसका पीछा कर फिर से अगवा करने में जुट गया। इसी बीच मौके पर पहुंचे ग्रामीण और अन्य परिजनों के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर दी। देर रात बड़ी संख्या ग्रामीण एकत्र होकर थाने पहुंच गए। हरकत में आई पुलिस ने छापामारी कर मुख्य आरोपी नईम को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि आरोपी गांव में घी बनाने का काम करता है। जबकि इसके फरार तीन दोस्तों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed