फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Teams knocking at home of defaulters

जल संस्थान रोजाना कर रहा 12 लाख की वसूली

Mon, 07 Mar 2022 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Teams knocking at home of defaulters
वित्तीय वर्ष के लक्ष्य को पूरा करने लिए जल संस्थान ने पूरी ताकत झोंक दी है। बकायेदारों से वसूली के लिए टीमें घर-घर दस्तक दे रही हैं। जबकि विभिन्न इलाकों में कैंप लगाकर भी बकाया वसूल किया जा रहा है। प्रतिदिन करीब 12 लाख तक का बकाया विभाग वसूल कर रहा है। बकाया जमा न करने वालों के खिलाफ अप्रैल माह से आरसी काटने की तैयारी शुरू होगी।
विज्ञापन

जल संस्थान के हरिद्वार जनपद में लगभग 80 हजार से ज्यादा उपभोक्ता है। इसमें 30 फीसदी से ज्यादा विभाग के बकायेदार हैं। इसमें पांच से 50 हजार तक के भी बकायेदार हैं। वित्तीय वर्ष के अंतिम मार्च माह तक विभाग को करीब 35 करोड़ रुपये का लक्ष्य पूूरा करना है। जिसमें अभी जल संस्थान अप्रैल 2021 से लेकर फरवरी 2022 तक करीब 12.90 करोड़ रुपये का बकाया वसूल कर चुका है। ज्वालापुर में कोतवाली के सामने रामरक्खा पार्क, कनखल, मायापुर, भूपतवाला और रुड़की में छह स्थानों के अलावा लक्सर, लंढौरा, भगवानपुर, मंगलौर, झबरेड़ा में प्रतिदिन कैंप लगाकर बकाया वसूल किया जा रहा है।
विज्ञापन

10 बकायेदारों के काटे जा चुके कनेक्शन
नोटिस देने के साथ ही घर-घर जाने के दौरान भी बकाया जमा नहीं कराया गया। जिसके बाद जल संस्थान ने करीब 10 लोगों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। हालांकि बाद में बकाया जमा कर दिया गया। जिसके बाद कनेक्शन जोड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य पूरा करने लिए बकायेदारों से बकाया वसूल किया जा रहा है। डोर-टु-डोर के साथ ही कैंप लगाकर बिल जमा कराए जा रहे हैं। बकाया जमा न करने वालों के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। इसके बाद भी बकाया जमा न करने वालों की अप्रैल माह से आरसी काटनी शुरू की जाएगी।
- मदनसेन, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed