फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Teachers fall in the cold

शिक्षकों के कारनामे ठंडे बस्ते में

Fri, 24 Mar 2017 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 24 Mar 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शिक्षा विभाग इन दिनों परीक्षा कराने में मशगूल है। पहले चुनाव और उससे पहले अधिकारियों की अदला-बदली में शिक्षकों के कारनामे ठंडे बस्ते में डाल दिए गए। हाल ये है कि शिक्षकों के खिलाफ गंभीर मामलों की जांच भी आगे नहीं बढ़ पा रही है। कार्रवाई न होने से दागी शिक्षकों के हौसले बुलंद हैं। शासन के बड़े अफसरों के आदेश जिले के अधिकारियों और जिले के अधिकारियों के निर्देश ब्लॉक के अधिकारियों व दागी शिक्षकों के ठेंगे पर हैं। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रदेश में नई सरकार बनने पर देखने वाली बात यह भी होगी कि नए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे जिले के शिक्षा विभाग को कितना दुरुस्त कर पाते हैं।            
    
केस नंबर-1            
बर्खास्त शिक्षकों से अभी तक रिकवरी नहीं            
जनपद में बीते साल नवंबर माह में प्राइमरी शिक्षकों का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जांच पड़ताल में शिक्षकों के बीटीसी और मूल निवास प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर आठ शिक्षकों को बर्खास्त किया गया और आठ शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। बर्खास्त शिक्षकों से वेतन भत्तों की रिकवरी के आदेश बहादराबाद, लक्सर और खानपुर के उप खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए गए। तत्कालीन डीईओ बेसिक रामेंद्र कुशवाहा व शासन के निर्देश के बावजूद डिप्टी बीईओ अभी तक रिकवरी नहीं करा पाए। वहीं पुलिस भी मुकदमे की फाइलों पर कुंडली मारकर बैठी हुई है।            
विज्ञापन

     
केस नंबर-2            
बाबूगिरी नहीं छुड़वा पा रहा विभाग            
जिले के नगर क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी के बावजूद तमाम शिक्षक दफ्तरों में बाबूगिरी का काम देख रहे हैं। शासन ने विभाग को फटकार लगाते हुए एक हफ्ते में सभी शिक्षकों को वापस बुलाने के निर्देश दिए थे। विभाग कुछ शिक्षकों को ही स्कूल लाने में कामयाब रहा। अभी भी कोई शिक्षक चावल बांटने तो कोई चिट्ठी पहुंचाने के बहाने दफ्तरों में चिपके हुए हैं। विभाग ऐसे शिक्षकों से पार नहीं पा रहा है।            
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नंबर-3            
एक ही स्कूल में जमे शिक्षक दंपति            
कई स्कूलों में शिक्षक पति और पत्नी साथ कार्यरत हैं। स्कूल में घर जैसा माहौल होने के चलते पति-पत्नी आपस में तय करते हैं कि किस दिन किसको स्कूल जाना है और किसको घर संभालना है। बहादराबाद ब्लॉक के अलावा लक्सर और खानपुर में भी ऐसे कई शिक्षक दंपति है। पिछले दिनों खेल का खुलासा होने पर विभाग हरकत में आया था, तब कई शिक्षक दंपति ने रोजाना स्कूल जाना शुरू किया था। पर कार्रवाई न होने से अब फिर वैसे ही हालात हैं।            


पुराने मामलों की जांच से जुड़ी फाइलें जल्द ही देखी जाएंगी। शिक्षकों के फर्जीवाड़े से जुड़े मामले की जांच कहां तक पहुंची है, इस बारे में डिप्टी बीईओ से जानकारी ली जाएगी। नियम तोड़ने की इजाजत किसी को नहीं है।
- जगमोहन सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed