फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Target of conducting Gayatri Yagya to two crore new houses

Haridwar News: दो करोड़ नए घरों तक गायत्री यज्ञ कराने का लक्ष्य

Mon, 08 May 2023 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Target of conducting Gayatri Yagya to two crore new houses

विज्ञापन
शांतिकुंज की ओर से संचालित गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ उपासना अभियान के द्वितीय चरण में भारत समेत अमेरिका, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, मॉरिशस, कनाडा, चीन, दक्षिण अफ्रीका आदि देशों के लाखों घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ।



एक साथ सुबह नौ बजे शंखनाद के साथ यज्ञ का शुभारंभ हुआ। शांतिकुंज की ब्रह्मवादिनी बहनों ने यज्ञ का वैदिक कर्मकांड वर्चुअल माध्यम से कराया। इस मौके पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की प्रमुख शैलदीदी ने कहा कि यज्ञ और गायत्री हमारी देव संस्कृति के दो मूल आधार है। इसी से यज्ञ को भारतीय संस्कृति का पिता और गायत्री को उसकी माता कहा गया है।
विज्ञापन


कहा कि इनके बिना हमारा अस्तित्व ही अधूरा है। कहा कि अराजकता और आपराधिक अवांछनीयताओं का समूल नष्ट करने के लिए यज्ञ (सत्कर्म) और गायत्री (सद्ज्ञान) ही अमोघ ब्रह्मास्त्र है। इन दोनों को भूलने के कारण ही भारतीय समाज की आज इतनी दुर्दशा हुई है। कहा कि दुष्प्रवृत्तियों के दुर्गंधयुक्त दल-दल में आकंठ डूबे मनुष्य को उबारने के लिए ही इन दिनों गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ उपासना अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कहा कि गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष 2026 तक दो करोड़ नए घरों तक गायत्री यज्ञ उपासना के विस्तार का लक्ष्य है। अभियान के समन्वयक केदार प्रसाद दुबे ने कहा कि एक दिवसीय कार्यक्रम नहीं है, बल्कि प्रखर वैश्विक अभियान का एक चरण है। भारत को विश्व गुरु की भूमिका निभाने में इस अभियान का महत्वपूर्ण योगदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed