फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Tantric who swindle gang arrested

ठगी करने वाले तांत्रिकों का गिरोह दबोचा

Thu, 21 Apr 2016 12:12 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Thu, 21 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में तंत्रमंत्र, झाड़ फूंक के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार तांत्रिकों को पुलिस ने रंगेेहाथ गिरफ्तार किया है। ये सरकारी नौकरी, गृह क्लेश भगाने, शादी कराने, लड़की फांसने, पुत्र पैदा कराने आदि का झांसा देकर ठगी करते थे। पिछले कई महीनों से ज्वालापुर फाटक के पास किराये का मकान लेकर यह तंत्र विद्या चला रहे थे। अब तक यह सैकड़ों लोगों के साथ ठगी कर चुके है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने फर्जी तांत्रिकों पर कार्रवाई की।

विज्ञापन

ज्वालापुर क्षेत्र में रेल चौकी पुलिस को शिकायत मिली की रेलवे फाटक के पास तंत्रमंत्र विद्या के नाम कुछ लोग लोगों को लूट रहे हैं। जिसमें विकास निवासी ज्वालापुर ने अपने साथ 50 हजार रुपये और अन्य सामान ठगी होने की बात कही थी। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी दिलमोहन बिष्ट ने तांत्रिकों को रंगेहाथ गिरफ्तार करने को जाल बिछाया। जिसमें बुधवार की दोपहर को एक व्यक्ति को भेजकर तंत्रमंत्र कराया। जिसमें पुलिस ने मौके का फायदा उठाते हुए तंत्रमंत्र कराते हुए चारों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दिलमोहन बिष्ट ने बताया कि आरोपियों के नाम शाबीर पुत्र हसमत अली, इस्लाम पुत्र अब्दुल निवासी किदवई नगर थाना मुजफ्फरनगर, सरताज पुत्र इलियास व  अकरम पुत्र यासीन निवासी इस्लामाबाद भूड खतौली, जिला मुजफ्फरनगर है। इनके पास से 25 हजार रुपये नगद, सोडियम के पैकेट, चार मोमबत्ती पैकेट, धूपबत्ती, सरसों तेल की बोतल, मिट्टी का हाथी, लाल व काले रंग के कपड़े, कलावा सहित अन्य पूजा का सामान भी बरामद हुआ है। अभी तक पूछताछ में सामने आया है कि यह सैकड़ों लोगों से भारी भरकम धनराशि की ठगी कर चुके हैं।  
विज्ञापन

 -------------
लोकल चैनल पर चलता है विज्ञापन
तंत्रमंत्र, झाड़फूंक के लिए लोगों को रिझाने के लिए यह लोग बाकायदा टीवी पर विज्ञापन चलवाते हैं। केबिल नेटवर्क के स्थानीय चैनलों पर इनका विज्ञापन मियां अमन तांत्रिक के नाम से चल रहा है। एसआई ने बताया कि भले ही यह गिरफ्तारी में आ गए है, लेकिन विज्ञापन अभी भी चल रहा है। चौकी प्रभारी का कहना है कि ठगी संबंधित विज्ञापन चलाने पर केबल संचालक पर भी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही मकान मालिक पर बिना सूचना के किरायेदार रखने में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सोडियम डालकर आग पैदा करते थे
चारों तांत्रिक लोगों में विश्वास जमाने के लिए तंत्रमंत्र के लिए घड़े में आग जलाते थे। इसके लिए वह सोडियम का प्रयोग करते थे। इससे लोगों में भूत पिशाच होने का विश्वास होता था और वह उनके झांसे में फंसकर अधिक पैसे देते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed