गंगा रक्षा के लिए आमरण अनशन कर रहे स्वामी शिवानंद सरस्वती की तपस्या सोमवार को भी जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा रक्षा के लिए आमरण अनशन कर रहे हैं मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती की तपस्या सोमवार को 14 वें दिन भी जारी रही। उन्होंने अभी भी अपना मेडिकल परीक्षण नहीं कराया है और यह दावा करते हुए कि वह इस बार सरकार या प्रशासन से कोई मांग करने के बजाय सीधे भगवान से ही प्रार्थना कर रहे हैं। इसलिए अपना मेडिकल परीक्षण नहीं कराएंगे।
स्वामी शिवानंद सरस्वती ने विगत 10 मार्च को अपने शिष्यों ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद, साध्वी पद्मावती और गंगा रक्षा के लिए अनशन करते हुए देह त्याग चुके ज्ञान स्वरूप सानंद उर्फ जीडी अग्रवाल की मांगों को बल देने के लिए आमरण अनशन शुरू किया था।
तब से वे लगातार अनशन जारी रखे हुए हैं और केवल डेढ़ लीटर पानी दिन में पीते हैं।
कई बार प्रशासन की टीम ने मेडिकल परीक्षण कराने का प्रयास किया
कई बार प्रशासन की टीम ने मातृ सदन पहुंचकर उनका मेडिकल परीक्षण कराने का प्रयास किया, लेकिन स्वामी शिवानंद सरस्वती ने यह कहते हुए अपना मेडिकल परीक्षण नहीं कराया कि वह तपस्या पर हैं और सीधे भगवान से ही प्रार्थना कर रहे हैं।
स्वामी शिवानंद सरस्वती ने आरोप लगाया कि दिल्ली में एम्स अस्पताल में भर्ती साध्वी पद्मावती की जांच रिपोर्ट और उपचार के दौरान यह बात सामने आ चुकी है कि प्रशासन ने उन्हें आश्रम से उठाने के बाद देहरादून अस्पताल में ले जाकर जान से मारने का प्रयास किया था। आरोप है कि साध्वी को जहर दिया गया था।